पुलिस छापेमारी के दौरान मची भगदड़, पुनपुन नदी में कूदे लोग, दो की मौत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पिपरा थाना क्षेत्र के बहरावां चक गांव में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई के दौरान सोमवार को अफरातफरी मच गयी&period; भारी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची पुलिस की कार्रवाई के दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न होने पर कई लोग जान बचाने के लिए पुनपुन नदी में कूद गये&period; ग्रामीणों का दावा है कि बड़ी संख्या में लोग नदी में कूदे थे&period; इनमें से दो लोगों की डूबने से मौत हो गयी&period; दोनों शव बरामद होने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया&period; आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर बिहटा-सरमेरा एनएच-131 को जाम कर दिया और काफी देर तक प्रदर्शन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतकों की पहचान फुलवारी शरीफ के ढिबरा निवासी आकाश मांझी और करीब 60 वर्षीय राम मांझी के रूप में हुई है&period; ग्रामीणों के अनुसार आकाश अपनी नानी के घर बहरावां चक आया हुआ था&period; सोमवार की सुबह पुनपुन नदी से शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में महिला&comma; पुरुष और बच्चे सड़क पर पहुंच गये&period; ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों का आरोप है कि शराबबंदी को लेकर पुलिस गांव में छापेमारी करने पहुंची थी&period; भारी पुलिस बल देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे&period; इसी दौरान कई लोग पुनपुन नदी की ओर चले गये और कुछ ने नदी में छलांग लगा दी&period; ग्रामीणों ने पुलिस पर नदी की तरफ ईंट-पत्थर चलाने का भी आरोप लगाया है&period; हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है&period; पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद सड़क पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की तथा सामान भी ले गयी&period; ग्रामीणों के इन आरोपों को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है&period; प्रदर्शन के कारण एनएच-131 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सड़क जाम की सूचना पर मसौढ़ी एसडीपीओ राघव दयाल&comma; पिपरा थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा&period; अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया&period; ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की&period; एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से पिपरा पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया गया है&period; आवेदन प्राप्त कर लिया गया है&period; वरीय अधिकारियों से दिशा-निर्देश मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है&period; घटना के बाद बहरावां चक और आसपास के इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है&period; पुलिस गांव में कैंप कर रही है&period; नदी में अन्य लोगों के लापता होने की ग्रामीणों की बात की भी जांच की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों का कहना है कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए&comma; लेकिन कार्रवाई के दौरान आम लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए&period; दो लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है और लोग पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं&period;पुलिस पर हमले के बाद बहरावां चक में बड़ी कार्रवाई&comma; 39 गिरफ्तार<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बायीं कनपटी में लगी गोली, दायीं कनपटी से निकली, एफएसएल खोलेगा मौत का राज

ससुराल में दो बहनों से मारपीट, एक की मौत, दूसरी गंभीर, सास हिरासत में

सकरैचा में एक साल से कचरा उठाव बंद, दुर्गंध से लोग परेशान