सम्पत चक मानपुर बैरिया में वोट बहिष्कार का ऐलान : लोगों ने मोहल्ले में किया विरोध, लोगों ने कहा : रोड नहीं तो वोट नहीं, नाला नहीं तो वोट नहीं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; अजीत &colon;<&sol;strong> पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के बैरिया मानपुर वार्ड नंबर 24 में स्थानीय लोगों ने वोट बहिष्कार का ऐलान किया है&period; रविवार के दिन सुबह सुबह मोहल्ले में सड़क पर उतरकर सैकड़ों स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया&period;इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं&period; इस इलाके की जर्जर और गड्ढों वाली सड़क को देख लोगों को अभी से ही आने वाली बरसात का डर सताने लगा है&period;यहां की मुख्य समस्या टूटी हुई सड़क&comma; नाला नहीं होने के चलते सड़क पर पानी का बहाव है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय नागरिक रोहित कुमार ने बताया कि 15 वर्षों से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है&period;महिला&comma; बुजुर्ग&comma; बच्चों को काफी परेशानी होती है&period; स्थानीय लोगों के अनुसार यहां 4 हजार मतदाता हैं&period; इसबार हमलेगों सड़क&comma; नाला को लेकर वोट बहिष्कार करेंगे&period;जब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं होगा&comma; वोट नहीं करेंगे&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय नागरिको ने बताया कि वोट बहिष्कार का फैसला सर्व सहमति से लिया गया है&period;इसबार हमलोग वोट नहीं करेंगे&period;अधिकारी आयेंगे&comma; बातचीत करेंगे भरोसा देंगे तब ही हमलोग वोट करने जायेंगे क्योंकि नेताओं पर अब विश्वास नहीं है&period;वो लगातार सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं&period; इस इलाके में विकास का काम नहीं हो रहा है&period; सैकड़ो गड्डों वाली सड़क टूटी हुई है&period; इतना ही नहीं इस इलाके में नाला नहीं है&period; बरसात के समय तो परेशानी दोगुनी हो जाती है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रजनी देवी ने बताया कि बच्चों को स्कूल छोड़ने&comma; घर के लोगों को जॉब जाने और बरसता के समय निकलने में काफी दिक्कत होती है&period; साड़ी कपड़ा सड़क पर पानी की वजह से खराब हो जाता है&period; इस बार वोट नहीं करूंगी&period;सामूहिक तौर पर अजीज होकर हमलोगों ने वोट बहिष्कार का फैसला लिया है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बता दें मानपुर बैरिया संपतचक नगर परिषद&comma; पटना लोक सभा क्षेत्र अंतर्गत आता है&period; नगर परिषद से पहले ये बैरिया कर्णपुरा पंचायत का हिस्सा था&period; यहां कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 4500 है&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित