खपरैल चक होकर कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> फुलवारी शरीफ प्रखण्ड के परसा पंचायत अंतर्गत गया पटना रेलवे लाईन से पश्चिम कई इलाके की सड़कें लगतार हो रही बारिश में डूब गई है जिससे होकर ग्रामीणों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परसा पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार ने जल निकासी के उपाय कराने की प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है। उन्होंने बताया की खपरैल चक होकर कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान है। हालात यह है कि अब लोगो के घरों में पानी घुसने लगा है जिससे परेशानी बढ़ने वाली है। इस मुख्य सड़क से बोधाचक नत्थूपुर चिल्बिल्ली पंचायत के कई गांव के लोग रोजाना आना जाना करते हैं। मुखिया ने बताया कि प्रखण्ड के लगभग सभी पंचायतों में आहर पइन की उड़ाही हुई है लेकिन ब्लॉक और अन्य सम्बंधित विभागों में कई बार जिम्मेवार लोगो को आहर पइन की उड़ाही के लिए कहा गया लेकिन उड़ाही नही कराया गया। जिसका खामियाजा गाँवो में जल भराव के रूप में भुगतना पड़ रहा है। इस जल भराव वाले रास्ते के पास ही आहर है जो पूरा भरा हुआ&period; मुखिया ने गुहार लगाई है कि जल्द ही अगर जल निकासी का उपाय नही किया गया तो लोगो के घरों में बाढ़ जैसे हालात हो जायेंगे। बारिश के पानी से लबालब भरी गांव की सड़क से दिन को किसी तरह लोग गुजर जाते हैं वहीं रात में गुजरने पर भयावह नजर आता है । मुखिया सुजीत कुमार ने बताया कि इस जल भराव से निजात नही मिली तो सैंकड़ो घरों में पानी घुस जाएगा जिसके बाद पलायन वाली हालात हो सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा जिले के पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली बैठक संपन्न

टीबी मुक्त भारत अभियान : बनबमखी प्रखंड के धरहरा में आयोजित सत्संग में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की गई टीबी जांच