फुलकाहा में जल जमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

&NewLine;<p><br>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon; जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे नवाबगंज पंचायत के फुलकाहा बाजार गोल चौक से पश्चिम अमरोरी जाने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क में पोद्दार टोला वार्ड संख्या दो एवं वार्ड संख्या तीन के समीप जल जमाव एवं कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क पर एक दिन वर्षा होने के बाद चार से पांच दिन तक सड़क पर पानी व कीचड़ जमा हुआ रहता है। जिसके कारण आवाजही करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यहां पर कुनकुन देवी प्लस टू उच्च विद्यालय के अलावे कई प्राइवेट विद्यालय भी है जो स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने नरपतगंज क्षेत्र के विधायक एवं विभाग को कई बार पत्र भी भेजा लेकिन कोई इस और ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने बताया की ढेड़ वर्ष पूर्व फुलकाहा बाजार गांधी चौक से अमरोरी तक संवेदक के द्वारा ढलाई कार्य किया गया था जिसमें काफी अनियमितता बरती गई थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण विभाग के द्वारा जलजमों स्थल पर रिपेयरिंग करके ऊंचा कर दिया जाएगा तो पानी और कीचड़ नहीं लगेगा जिससे लोगों को आवाजाही करने में सहूलियत होगी अगर एक सप्ताह के अंदर इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो हम लोग चरणबद्ध आंदोलन करने को विवश होंगे और विभाग को आंदोलन झेलना पड़ेगा। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में दशरथ पोद्दार&comma; विजय पोद्दार&comma; विनय पोद्दार&comma; पिंटू पोद्दार&comma; दीपक पोद्दार&comma; राजेश पोद्दार&comma; मनीष पोद्दार&comma; फूलकुमार पोद्दार&comma; राजकुमार पोद्दार&comma; धर्मेंद्र पोद्दार&comma; सुनील रजक&comma; सुनीता देवी&comma; शकुंतला देवी शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री