लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> कृषि मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कदमकुआं मंडल के पश्चिमी लोहानीपुर शक्ति केंद्र का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से संवाद किया। इसके बाद उन्होंने लोहानीपुर स्थित राजपूताना मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सभा को संबोधित करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए विकास&comma; सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ जनता के बीच है। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास की रफ्तार को और तेज करने के लिए एनडीए को मजबूत करना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और बिहार की एनडीए सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि पटना सहित पूरे बिहार में सड़क&comma; बिजली&comma; शिक्षा&comma; स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। एनडीए सरकार का लक्ष्य बिहार को विकसित&comma; समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने तथा एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से एनडीए प्रत्याशी को भारी समर्थन मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। जनसभा में जदयू के विधान पार्षद संजय सिंह&comma; तरारी के विधायक विशाल आनंद&comma; पूर्व विधायक अरुण सिन्हा&comma; भाजपा नेता अशोक सिंह सहित भाजपा और एनडीए के कई पदाधिकारी&comma; जनप्रतिनिधि&comma; कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक