एम्स पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025, वॉकाथॉन के साथ दिया गया “सतर्कता हमारी साझा ज़िम्मेदारी” का संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> एम्स पटना में 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया&period; यह कार्यक्रम केंद्रीय सतर्कता आयोग की पहल के तहत पारदर्शिता&comma; ईमानदारी और जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया गया&period; इस वर्ष थीम रही — &OpenCurlyDoubleQuote;सतर्कता &colon; हमारी साझा ज़िम्मेदारी”&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का संचालन मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ&period; उत्पल आनंद के मार्गदर्शन में हुआ&period; सप्ताह के दौरान प्रशासनिक ब्लॉक से ओपीडी तक वॉकाथॉन आयोजित किया गया&comma; जिसमें कार्यकारी निदेशक प्रो&period; &lpar;ब्रिगे&period;&rpar; डॉ&period; राजू अग्रवाल&comma; उप निदेशक नीलोत्पल बल&comma; अधिष्ठाता डॉ&period; पुनम प्रसाद भदानी सहित संकाय&comma; रेजिडेंट&comma; नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यकारी निदेशक ने कहा कि सतर्कता केवल औपचारिकता नहीं&comma; बल्कि सार्वजनिक सेवा की नैतिक जिम्मेदारी है&period; मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ&period; आनंद ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई आत्म-अनुशासन से शुरू होती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सप्ताह की शुरुआत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा से हुई&comma; जिसमें अधिकारी और कर्मचारियों ने ईमानदारी बनाए रखने की शपथ ली&period; इसके अलावा सतर्कता विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई&comma; जिसमें कर्मचारियों और रेजिडेंट्स ने भाग लिया। सप्ताह का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के लिए जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी अनिवार्य है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एम्स पटना नेत्र बैंक बना नेत्रहीनों के लिए नई रोशनी का सहारा

मासूम रोजेदारों की मिसाल : तलहा मसूद और अनाया फातिमा ने रखा पहला रोजा

जमीन विवाद में पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या में संलिप्त मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार!