तेलमर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगछा गांव में अधेड़ की पिटाई का विडिओ हो रहा वायरल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">नालंदा&lpar;राकेश&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> पुलिस जांच में पीड़ित 2 कांडों का निकला अभ्युक्त&comma; 3 साल से चल रहा था फरार&comma; चोर चोर कह कर ग्रामीणों ने की पिटाई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नालंदा में अधेड़ की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को तेजी से वायरल हो रहा है। मामला तेलमर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगछा गांव बताया जा रहा है। वायरल हो रहा है वीडियो 24 जुलाई का है। अधेड़ थाना क्षेत्र के ललुआडीह गांव निवासी संजय सिंह है। इस मामले में संजय सिंह ने कुल 12 लोगों को आरोपित कर 1 अगस्त को तेलमर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसमें उसने आरोप लगाया है कि 24 जुलाई की सुबह 5&colon;30 बजे वह अपने गांव से बनगछा गांव जा रहा था। उसके पास 1 लाख 12 सौ रुपए नगद थे। वह पैसे बनगछा गांव के रहने वाले लीला बिन्द को देने जा रहा था। तभी 20 से 25 की संख्या में हरवे हथियार से लैस होकर उसे रास्ते मे घेर लिया गया और लाठी-डंडे से जमकर उसकी पिटाई कर दी गई एवं पॉकेट में रखें रुपए&comma; सोने की चेन और अंगूठी को भी छीन लिया। जब वह बुरी तरह से जख्मी होकर बेहोश हो गया तो किसी ने तेलमर थाना को इस बात की सूचना दी&comma; तेलमर पुलिस पहुंची और उसे इलाज के लिए कल्याण बिगहा अस्पताल में भर्ती कराया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि दर्जन भर लोग हाथों में लाठी डंडे लिए छत पर गिरे अधेड़ के ऊपर बरसा रहे है। वहीं गलियों में भी ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तेलमर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि चोरी का आरोप लगाकर संजय सिंह को कुछ ग्रामीणों के द्वारा लाठी-डंडे से पिटाई की गई है। पूर्व से ही संजय सिंह अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति रहा है। तेलमर थाना के 2 कांडों में पिछले 3 सालों से संजय सिंह फरार चल रहा था। पुलिस अभिरक्षा में इलाज के बाद संजय सिंह को न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं दिए गए आवेदन में मामला दर्ज कर पुलिस पिटाई करने वाले ग्रामीणों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। सभी लोग गांव छोड़ फरार हो गए हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

गौरीचक में अवैध देसी शराब के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट