गौरीचक में अवैध देसी शराब के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से चल रहे देसी शराब निर्माण के अड्डों पर पुलिस ने बड़ी छापेमारी अभियान चलाया&period; गौरीचक थाना में प्रशिक्षण पर तैनात ट्रेनी आईपीएस सुषमा सागर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छापेमारी के दौरान मुसहरी और गड्ढों में छुपाकर तैयार की जा रही देसी शराब के अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया&period;<br>ट्रेनी आईपीएस सुषमा सागर ने बताया कि मुस्तफापुर&comma; उड़ान टोला&comma; छोटी सपहुंआ और खैरा समेत कई इलाकों में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई&period; इन स्थानों पर जमीन में गड्ढे बनाकर तथा झोपड़ीनुमा जगहों में छिपाकर अवैध देसी शराब का निर्माण किया जा रहा था&period; पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इन सभी अड्डों को ध्वस्त कर दिया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब एक हजार लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब &lpar;छोवा&rpar; को मौके पर ही विनष्ट कर दिया&period; इसके अलावा 65 लीटर तैयार चुलाई देसी शराब भी बरामद की गई&period; शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले जावा&comma; महुआ&comma; ड्रम&comma; डिब्बा&comma; बर्तन और अन्य उपकरणों को भी जब्त कर नष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया&period; छापेमारी की सूचना मिलते ही कई धंधेबाज मौके से फरार हो गए&period; पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है&period; ट्रेनी आईपीएस सुषमा सागर ने कहा कि गौरीचक थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा&period; अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की