वार्डवार संचालित अभियान में 50 हजार से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले में कोरोना टीकारकण अभियान सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 से 19 फरवरी के बीच वार्डवार आम सभा आयोजित कर वंचितों के टीकाकरण का प्रयास भी खासा सफल साबित हुआ। इस क्रम में 50 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण संभव हो पाया। गौरतलब है कि जिले में अब तक टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 80 फीसदी लोगों का टीका की पहली डोज लगायी जा चुकी है। वहीं 86 फीसदी योग्य लाभुकों को टीका की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। विभागीय निर्देश के आलोक आगामी 22 फरवरी को पंचायत स्तर पर आम सभा आयोजित कर वंचितों के टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान का संचालन किया जायेगा। इसे लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

जिले में टीकाकरण अभियान का हो रहा सफल संचालन :

टीकाकरण अभियान से संबंधित जानकारी देते हुए सिविल सर्जन विधानचंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान का सफल संचालन किया जा रहा है। जिले की बड़ी आबादी टीकाकृत हो चुकी है। जिलाधिकारी के दिशा निर्देश व उप विकास आयुक्त का मार्गदर्शन अभियान के सफल संचालन में मददगार साबित हुआ है। विभिन्न सरकारी विभागों के आपसी समन्वय से हम लगातार टीकाकरण मामले में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर लोगों के मन व्याप्त संदेह बहुत हद तक दूर हो चुका है। लोग बढ़-चढ़ कर अभियान में भाग ले रहे हैं।

वार्डवार संचालित अभियान में 50 हजार से अधिक का टीकाकरण :

Advertisements

डीआईओ डॉ मो मोईज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिले में 14 से 19 फरवरी के बीच वार्ड वार सभा आयोजित कर लाभुकों को टीका की निर्धारित डोज लगाने के लिये विशेष अभियान का संचालन किया गया। जो बेहद सफल रहा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब तक 50 हजार से अधिक लोगों को टीका की निर्धारित डोज लगायी गयी। अभियान के क्रम में 10, 521 लोगों को टीका का पहला, 40 हजार से अधिक लोगों को टीका की दूसरी डोज लगायी गयी है।

22 फरवरी को पंचायत स्तर पर होगा शिविर का आयोजन :

अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए डीपीएम रेहान अशरफ ने बताया कि अब तक टीकाकरण के निर्धारित डोज से वंचित लोगों को कोरोना का टीका लगाने के उद्देश्य से आगामी 22 फरवरी को पंचायतवार आम सभा का आयोजन किया जायेगा। पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित सभा में पंचायतवार विशेष अभियान का संचालन किया जायेगा। इसमें 15 से अधिक आयु वर्ग के तमाम लोगों को टीका की निर्धारित डोज लगायी जायेगी। साथ ही योग्य लाभुकों को प्रीकॉशन डोज की टीका लगायी जायेगी। आम सभा के सफल संचालन की जिम्मेदारी संबंधित बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को सौंपी गयी है। अभियान के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Related posts

महिलाओं और शिशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रखंड अधिकारियों को दिया गया सुमन कार्यक्रम का प्रशिक्षण

पिता को मालूम नहीं बेटा को क्या हो गया है? तीन बहनों का सबसे छोटा भाई था शहीद एएसआई

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार ने 2022-2024 के परिपत्रों का व्यापक संकलन जारी किया