पुस्तैनी जमीन को लेकर चाचा भतीजा आपस मे भीड़े

&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> स्थानीय कस्बा के मिल्की मोहल्ला में पुस्तैनी जमीन को लेकर चाचा-भतीजा आपस मे भीड़ गए। देखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया।<br>कस्बा के राजश्री सिनेमा के समीप रमेश चन्द्र गुप्ता व उनके भतीजे अमित गुप्ता के बीच पिछले 17 सालों से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसमे कोर्ट से स्थगन आदेश भी है। इस बीच रविवार को विवादित जमीन पर एक पक्ष ने जबरदस्ती निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत दूसरे पक्ष ने सीओ सिकन्दरपुर से की। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष ने गली गलौज शुरू कर दी। उस समय किसी तरह मामला शांत कर दिया गया। पुलिस के जाने के बाद अन्य लोंगो के साथ दूसरे पक्ष के घर पहुंच कर दबंगई शुरू कर दी। आरोप है कि इन लोंगो ने दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल व दरवाजा तोड़ दिया। वही जान से मारने की धमकी भी दी। उधर घटना के बाद दूसरा पक्ष का परिवार काफी डरा हुआ है। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोंगों को गिरफ्तार कर थाने ले गयी है। इस सम्बंध में सीओ सिकन्दरपुर अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि अनावश्यक विवाद पैदा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एक्स आर्मी और एक्स सीआरपीएफ के जवान ने अपने खर्च से सड़क हादसे में घायल लोगों की करते है सेवा

मुंडन संस्कार के दौरान दो युवक और दो युवतियों की डूबने से चार की हुई मौत!

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी