दुबहड़ ब्लॉक की महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष बनी : प्रार्थना पाण्डेय

&NewLine;<p><strong>दुबहर&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> स्थानीय क्षेत्र स्थित दुबहर बीआरसी के ए&period;पी&period;जे&period;अब्दुल कलाम हाल में जिला महिला शिक्षक संघ दुबहड़ ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। ब्लॉक इकाई हनुमान ब्लॉक कमेटी को इस चुनाव में सर्वसम्मति से प्रार्थना पांडेय को अध्यक्ष तथा संध्या वर्मा को उपाध्यक्ष&comma; रीता केसरी महामंत्री&comma; लक्ष्मी गुप्ता संयुक्त मंत्री&comma; संगीता वर्मा संगठन मंत्री&comma; तबसुम सह संगठन मंत्री&comma; निधि मिश्रा कोषाध्यक्ष&comma; सोनम दुबे मीडिया प्रभारी&comma; तथा पूनम मिश्रा&comma; ममता पांडेय &comma;संगीता पांडेय&comma; श्वेता पांडेय&comma;दीपमाला यादव&comma; अनीता तिवारी&comma; संगीता वर्मा&comma; पूजा यादव को महिला मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। दुबहर महिला शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रार्थना पांडेय ने कहा कि महिला संगठन की आवश्यकता बहुत लंबे समय से थी&comma; क्योंकि महिलाओं की समस्याओं को सही रूप में प्रस्तुत करने के लिए अभी तक कोई मंच नहीं मिला था।आज हम सभी महिलाएं इस मंच के माध्यम से अपनी समस्याओं को लेकर अग्रसर होंगे । चुनाव पर्यवेक्षक व महिला शिक्षक संघ के बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्रीमती विजेता सिंह ने कहा कि ब्लॉक स्तर के गठन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। सभी ब्लॉक में गठन शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने संगठन के अनुदेशको और शिक्षामित्रों के अवकाश में हुए संशोधन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्या केअथक प्रयास से संभव हुआ है। जिला अध्यक्ष श्रीमती रंजना पांडे ने कहा कि यह संगठन अभी गठन की प्रारंभिक अवस्था में है। इसी तरह गठन की प्रक्रिया पूरे ब्लॉक में पूर्ण होने के पश्चात संगठन अपने आप मजबूत हो जाएगा। श्रीमती अन्नू सिंह ने बताया कि हम सभी महिलाओं के कार्य के प्रति सजग और समर्पित हैं ।अंत में जिले के उपाध्यक्ष मंदाकिनी द्विवेदी ने दुबहड़ की सभी महिला शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।इस अवसर पर जिले महामंत्री सिंपल चौरसिया&comma; विभा श्रीवास्तव&comma; सत्यमबदा त्रिपाठी&comma; रमता देवी&comma; श्यामदुलारी देवी एवं मीडिया प्रभारी पूनम सिंह उपस्थित रही।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन

पति ने नहीं मानी बात तो बेटी संग गहरे कुएं में कूदी पत्नी

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप