बन्नू बिरादरी कमेटी का भव्य लंका दहन, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>रामपुर&comma; à¤…वनीत कुमार शर्मा <&sol;strong>&colon; बन्नू बिरादरी कमेटी की ओर से लंका दहन कार्यक्रम का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। धार्मिक उत्साह&comma; सांस्कृतिक उल्लास और सामाजिक एकता के संदेश से सराबोर इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। समारोह में जहां मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया&comma; वहीं भगवान श्रीराम के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का आयोजन संजय नारूला के निर्देशन में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में योगेश अरोड़ा कुक्कु भाई उपस्थित रहे। मंच पर मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों के साथ पत्रकारों का भी सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान के साथ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयोजकों की इस पहल को समाज में शिक्षा&comma; प्रतिभा और पत्रकारिता के योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय कदम माना गया। इस अवसर पर रिंकू अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।राम भजनों पर झूमे श्रद्धालु&comma; लंका दहन ने बांधा समां कार्यक्रम के दौरान डीजे पर भगवान श्रीराम के भजनों की गूंज सुनाई दी। भक्ति संगीत पर बालक एवं अन्य श्रद्धालु उत्साह के साथ झूमते नजर आए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद लंका दहन का धार्मिक आयोजन किया गया&comma; जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में धर्म&comma; संस्कृति और परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली।<br>बन्नू बिरादरी कमेटी का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव&comma; शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रतिभाओं के सम्मान का संदेश देने वाला रहा। समारोह में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

धूमधाम से हुआ 40वां रावण दहन जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा माहौल

जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था का जायजा लिया

प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने उजाड़ी झोपड़ी, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप