अदालत परिसर में सुरक्षा इंतजामों की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पानीपत&comma;  à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा &colon;<&sol;strong> जिला अदालत परिसर में सुरक्षा इंतजामों की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मुकदमों में तारीख भुगतने आए दो युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते विरोधी गुट के बदमाशों ने ताबड़तोड़ जानलेवा हमला बोल दिया। 8 से 10 नकाबपोश व हथियारबंद युवकों ने अदालत परिसर के भीतर ही पीड़ितों को घेरकर तेजधार हथियारों व डंडों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में रोहतक निवासी अक्षय और उसका साथी नईम बुरी तरह लहूलुहान हो गए। वारदात के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और वकील व आम जनता दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना पुलिस और कोर्ट सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे तथा घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>तारीख भुगतने कोर्ट पहुंचे थे नईम और अक्षय<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मिली जानकारी के अनुसार&comma; नईम पुत्र शेर मोहम्मद और उसका साथी अक्षय निवासी गांव बलियाना&comma; जिला रोहतक पानीपत के थाना ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में दर्ज मुकदमा में अपनी तारीख पेशी पर अदालत आए हुए थे। दोनों जैसे ही कोर्ट परिसर के भीतर अपने केस के सिलसिले में पहुंचे&comma; तो वहां पहले से घात लगाए बैठे विरोधी गुट के सुमित निवासी गांव खुखराना शुभम भट्टी निवासी मतलौडा और जतिन उर्फ पाटा &lpar;निवासी गांव कवि&rpar; ने अपने 8 से 10 अन्य हमलावर साथियों के साथ मिलकर उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि आरोपी संभल पाते&comma; हमलावरों ने अपने हाथों में लिए बिंडे&comma; गंडासी व अन्य हथियारों से नईम और अक्षय पर सीधा वार करना शुरू कर दिया। दोनों आरोपियों को सिर&comma; हाथ और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सोशल मीडिया पर मिली थी धमकी&comma; 26 फरवरी को घर पर हुआ था पहला हमला<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गैंगवार और खूनी झड़प की जड़ें फरवरी 2026 में हुई एक बड़ी वारदात से जुड़ी हुई हैं। 27 फरवरी 2026 को गांव खुखराना निवासी शुभम ने थाना पुराना औद्योगिक में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अमित पंडित&comma; जतिन उर्फ कांटा &lpar;निवासी गांव कवि&rpar;&comma; योगेश शर्मा&comma; अजित उर्फ बबुआ&comma; मेमिन अर्पित&comma; कृष दहिया&comma; बच्चा कवि और साहिल कवि समेत अन्य युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी रंजिश के चलते 26 फरवरी 2026 की देर रात करीब 11&colon;30 बजे दो कारों और चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 15-20 बदमाशों ने शुभम के घर पर हमला बोला था। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी के सभी शीशे तोड़ दिए थे और गंडासियों से पूरी गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद मुख्य लोहे के गेट पर गंडासियों से वार कर अंदर घुसे और आंगन में खड़ी एचएफ डीलक्स बाइक को भी पूरी तरह तोड़ डाला था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सुताना गांव में गाड़ी घेरकर चलाए थे गंडासे<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फरवरी में हुई उस वारदात के दौरान जब हमलावर घर में दाखिल होने में नाकाम रहे&comma; तो उन्हें सूचना मिली कि शुभम का छोटा भाई सुमित कालखा से घर लौट रहा है। इसके बाद सभी हमलावर सुमित की तलाश में निकल गए और गांव सुताना के पास उसकी वेन्यू कार को घेर लिया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बदमाशों ने वेन्यू कार पर गंडासियों से ताबड़तोड़ वार किए थे और सुमित तथा उसके दोस्त सोहेल को कार से निकालकर बेरहमी से पीटा था। आसपास के ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख सुमित और सोहेल खेतों की तरफ भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे थे। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर की एमएलआर के आधार पर मुकदमा &lpar;धारा 191&lpar;2&rpar;&comma; 190&comma; 115&lpar;2&rpar;&comma; 333&comma; 127&lpar;1&rpar;&comma; 324&lpar;5&rpar;&comma; 351&lpar;2&rpar; BNS&rpar; दर्ज किया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बदले की आग में कोर्ट में रचा गया षड्यंत्र<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उसी पुराने मुकदमे और रंजिश के चलते विरोधी गुट के सुमित &lpar;खुखराना&rpar;&comma; शुभम भट्टी &lpar;मतलौडा&rpar; और जतिन उर्फ पाटा &lpar;कवि&rpar; ने योजना बनाकर आज पानीपत कोर्ट परिसर को ही अखाड़ा बना डाला। उन्हें पहले से पता था कि नईम और अक्षय अपने मुकदमे में तारीख भुगतने आ रहे हैं। जैसे ही दोनों कोर्ट में दाखिल हुए&comma; आरोपियों ने पूरी तैयारी के साथ उन पर जानलेवा हमला कर दिया और पुरानी रंजिश का बदला लेने का प्रयास किया। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की खुलेआम धमकी देकर मौके से फरार हो गए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी प्रियव्रत फौजी का भाई एनकाउंटर में मारा गया था

फायरिंग कर दिखा रहे थे बदमाशी, पुलिस ने निकाली हेकड़ी; हिरासत में लंगड़ाते नजर आए

पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ा, आज सड़क पर मांगी माफी; पुलिस से बदसलूकी करने वाले असलम की पैदल परेड