स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एम्स पटना का दो दिवसीय निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कायाकल्प कार्यक्रम के तहत सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री &lpar;सीआईपी&rpar;&comma; रांची की तीन सदस्यीय पीयर असेसमेंट टीम ने 6 और 7 अक्टूबर को एम्स पटना का व्यापक निरीक्षण किया&period; दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में स्वच्छता&comma; संक्रमण नियंत्रण&comma; मरीजों की सुविधाओं&comma; अस्पताल के रखरखाव और संबंधित दस्तावेजों का कायाकल्प के निर्धारित मानकों के अनुसार मूल्यांकन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीयर असेसमेंट टीम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ&period; सपना कुमारी&comma; मनोचिकित्सा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ&period; प्रशांत श्रीवास्तव और मेडिकल सोशल सर्विसेज ऑफिसर डॉ&period; नरेंद्र कुमार सिंह शामिल थे&period; टीम का समन्वय एम्स पटना के कायाकल्प कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ&period; सुजीत सिन्हा ने किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो&period; &lpar;ब्रिगेडियर&rpar; डॉ&period; राजू अग्रवाल&comma; चिकित्सा अधीक्षक डॉ&period; प्रशांत कुमार सिंह&comma; उप निदेशक प्रशासन नीलोत्पल बल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे&period; अधिकारियों ने मूल्यांकन टीम को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए निरीक्षण प्रक्रिया में सहयोग किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>टीम ने ओपीडी&comma; आईपीडी&comma; सेंट्रल लैबोरेटरी&comma; आईसीयू&comma; ऑपरेशन थिएटर&comma; सीएसएसडी&comma; इमरजेंसी&comma; अस्पताल की रसोई और हर्बल गार्डन समेत विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों का निरीक्षण किया&period; इस दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई के साथ संक्रमण नियंत्रण&comma; जैव चिकित्सा कचरे के उचित प्रबंधन&comma; अस्पताल की सुविधाओं के रखरखाव और मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीयर असेसमेंट टीम ने विभिन्न विभागों में रखे रिकॉर्ड&comma; रजिस्टर और आवश्यक दस्तावेजों की भी समीक्षा की&period; अधिकारियों के अनुसार कायाकल्प मूल्यांकन का उद्देश्य अस्पतालों में स्वच्छता&comma; संक्रमण नियंत्रण और मरीजों के अनुकूल सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देना है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

रास्ते के विवाद को लेकर दो युवकों को गोली मारी

ज्योति-जोत गुरु पर्व मनाया गया, 48 घंटे से चल रहे श्री अखंड पाठ की हुई समाप्ति

नदी किनारे हजारों लीटर अवैध शराब नष्ट, शराब तस्कर फरार