रहमानी 30 के छात्र उबेद आलम ने सीएमए नेशनल यूथ कॉमर्स ओलंपियाड में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> रहमानी 30 के सीए इंटरमीडिएट 2025-26 बैच के छात्र उबेद आलम ने सीएमए नेशनल यूथ कॉमर्स ओलंपियाड 2025-26 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है&period; इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के कॉमर्स ज्ञान&comma; वित्तीय समझ&comma; विश्लेषण क्षमता और पेशेवर दक्षता का मूल्यांकन किया जाता है&period; रहमानी 30 प्रबंधन ने उबेद आलम की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत&comma; अनुशासन और शिक्षकों व मेंटर्स के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संस्थान ने कहा कि रहमानी 30 का कॉमर्स कार्यक्रम विद्यार्थियों को सीए&comma; सीएमए और सीएस जैसी पेशेवर परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराता है&period; साथ ही नैतिक मूल्यों&comma; ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करता है&period; इस उपलब्धि पर संस्थान ने उबेद आलम&comma; उनके अभिभावकों&comma; शिक्षकों और कॉमर्स विभाग को बधाई दी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एम्स पटना में ‘अवबोधन 2026’ का शुभारंभ, पूर्वी भारत में पहली बार एंडोस्कोपिक स्कल बेस सर्जरी का व्यापक हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण

मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, साहित्य और संस्कृति का हुआ संगम

एम्स पटना में अत्याधुनिक स्किल लैब व सेमिनार रूम का उद्घाटन, कैंसर उपचार और सर्जिकल प्रशिक्षण को मिलेगी नई दिशा