खेलने के दौरान बाल्टी में डूबकर दो वर्षीय बालक की हुई मौत..!

<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> सदर थाना क्षेत्र के हरला गांव में बाल्टी में रखे पानी में एक बालक डूब गया। जिसे स्वजनों द्वारा आनन-फानन में बालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक की पहचान हरला गांव निवासी दिनेश मंडल के 2 वर्षीय पुत्र इशांत कुमार के रूप में हुई है। स्वजनो ने बताया कि बालक घर में खेल रहा था सभी लोग घर में ही थे।लेकिन खेलते- खेलते बालक छत के ऊपर चला गया और छत पर बाल्टी में रखा पानी में वह गिर गया। जब काफी देर हो गई तब स्वजनों द्वारा बालक की खोजबीन की गई लेकिन बालक नीचे कहीं नहीं मिला। जब छत के ऊपर देखा गया तो बालक बाल्टी में गिरा पड़ा था जिसे अस्पताल लाया गया&comma; लेकिन रास्ते में ही बालक की मौत हो गई। इधर बालक की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

इलाज से पहले सुरक्षा का संकल्प : एम्स पटना में मेडिकल इंटर्न्स को मिला ‘पेशेंट सेफ्टी’ का प्रशिक्षण

आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर एसपी पूर्वी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश