गौरीचक में तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने टक्कर दोनों बाइक सवार घायल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के बंडोह मोड़ के पास बुधवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई&period; हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया&period; सूचना मिलने पर गौरीचक थाना की डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान जनकपुर निवासी स्वर्गीय रामजी राय के पुत्र श्याम बाबू राय के रूप में हुई है&period; जबकि दूसरे घायल की पहचान धनरवा थाना क्षेत्र के पवेरी निवासी पवन कुमार के रूप में की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हादसे के बाद काफी देर तक बंडोह मोड़ के आसपास आवागमन बाधित रहा&period; बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए जिससे जाम की स्थिति बन गई&period; पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और यातायात को सुचारू कराया गया। पुलिस ने दोनों घायल बाइक सवारों का इलाज सोगी मोड़ स्थित निजी अस्पताल में करवाया है&period; हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी&comma; लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति सामान्य हो गई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीमावर्ती गांव हटेवा में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 134 पशुओं का हुआ उपचार

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति