मखदूम-ए-दानापुर का 275वां उर्स मुबारक अकीदत और शान से सम्पन्न

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> दानापुर की क़दीमी और लगभग 700 वर्ष पुरानी खानक़ाह क़ादरिया चिश्तिया नेज़ामिया&comma; मुहल्ला शाहटोली&comma; दानापुर में मखदूम-ए-दानापुर हज़रत सैयद-उल-मज्जुबीन मखदूम सैयद शाह मोहम्मद यासीन क़ादरी चिश्ती नेज़ामी रहमतुल्लाह अलैह का 275वां उर्स मुबारक बड़े अदब&comma; अकीदत और रूहानियत के माहौल में सम्पन्न हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उर्स की रसमात का आग़ाज़ बुधवार की सुबह सज्जादा नशीन हज़रत सैयद शाह अहमद सुल्तान क़ादरी चिश्ती नेज़ामी अशरफ़ी की सरपरस्ती में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क़ुरानख़्वानी से हुई&comma; जिसके बाद दिनभर जायरीन और अकीदतमंदों की भीड़ दरगाह शरीफ़ पर उमड़ती रही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>असर से मगरिब तक आयोजित महफ़िल-ए-समा &lpar;क़व्वाली&rpar; में मशहूर क़व्वालों ने सूफ़ियाना कलाम पेश कर रूहानियत से भरपूर समां बाँध दिया। इसके बाद चादरपोशी&comma; क़ूल शरीफ़&comma; फ़ातिहा और &OpenCurlyDoubleQuote;मखदूम-ए-दानापुर यासीन हुसैन रिसाला” का विमोचन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रिसाला का विमोचन पटना उच्च न्यायालय के सीनियर अधिवक्ता सैयद अरशद आलम और डाॅ&period; सैयद मोहम्मद मोजीरुल हक़ के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर पटना के विद्वानों&comma; समाजसेवियों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में पटना&comma; दानापुर और आसपास के इलाक़ों से बड़ी तादाद में मुरीदीन&comma; अकीदतमंदों और आम नागरिकों ने हाज़िरी दी। सज्जादा नशीन हज़रत सैयद शाह अहमद सुल्तान क़ादरी चिश्ती नेज़ामी अशरफ़ी ने मुल्क और सूबे बिहार की अमन-चैन&comma; तरक़्क़ी और खुशहाली के लिए ख़ास दुआ की। खानक़ाह परिसर को इस अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनियों और सजावट से जगमगाया गया था। साथ ही लंगर-ए-आम का भी शानदार इन्तेज़ाम किया गया&comma; जिसमें सैकड़ों जायरीन ने शिरकत कर बरकत हासिल की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दानापुर की यह प्राचीन खानक़ाह सदियों से सूफ़ी परंपरा&comma; मोहब्बत और इंसानियत का पैग़ाम देने वाली तहरीक़ का मरकज़ रही है&comma; जहाँ हर मज़हब और तबके के लोग अकीदत के साथ हाज़िरी देते हैं। इस अवसर पर सैय्यद शाह नेहालुद्दीन अहमद क़ादरी चिश्ती नेज़ामी दानापुर&comma; सैयद मनोवर रिजवी चिश्ती&comma; सैयद महताब चिश्ती&comma; सज्जादानशीन शद्दाम एमादी&comma; तलहा उस्मानी क़ादरी सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री