जमीन कारोबारी की हत्या की नीयत से जा रहे दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार, बेउर पुलिस ने नाकाम की साजिश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित हत्या की साजिश को विफल कर दिया&period; गुप्त सूचना के आधार पर बाईपास स्थित नेक्सा शोरूम के समीप छापेमारी कर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है&period; उनके पास से एक देशी पिस्तौल&comma; जिंदा कारतूस&comma; मोबाइल फोन&comma; नकदी और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से बाईपास की ओर आ रहे हैं&period; सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने नेक्सा शोरूम के पास घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया&period; इसी दौरान केटीएम मोटरसाइकिल संख्या बीआर-01ईवाई-4079 पर सवार दो युवकों को रोका गया और तलाशी ली गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तलाशी के दौरान परसा थाना क्षेत्र के न्यू एतवारपुर निवासी रिंकू यादव के पुत्र विशाल कुमार यादव के पास से एक देशी पिस्तौल&comma; एक एप्पल मोबाइल फोन तथा 12 हजार 920 रुपये नकद बरामद किए गए&period; वहीं बेउर थाना क्षेत्र के एतवारपुर निवासी राकेश यादव के पुत्र रोहित कुमार यादव के पास से 7&period;65 एमएम का एक जिंदा कारतूस&comma; एक वीवो मोबाइल फोन तथा 3 हजार 790 रुपये नकद बरामद किए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों आरोपित हल्लूपुर इलाके में एक जमीन कारोबारी की चारदीवारी गिराने जा रहे थे&period; विरोध होने पर उसकी हत्या करने की भी योजना थी&period; पुलिस की तत्परता के कारण घटना होने से पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है&period; बरामद हथियार और कारतूस को जब्त करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है&period; पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा दोनों का आपराधिक इतिहास क्या रहा है। बेउर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है&period; पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी आपराधिक साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर, डीएम-एसपी ने खुद किया रक्तदान, लोगों से की अपील

मोकामा में चल रहे AISF पटना जिला स्तरीय द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हर्षोल्लास के साथ समापन

विशेष साप्ताहिक वाहन चेकिंग अभियान में 55 वाहनों का चालान, ₹1.89 लाख जुर्माना वसूला गया