टरवा मुसहरी के पास सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>परसा बाजार थाना क्षेत्र के टरवा मुसहरी के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई&period; शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई&period; सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार शनिवार को टरवा मुसहरी के पास खेतों से सटी सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा गया&period; देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई&period; काफी देर तक शव की पहचान नहीं हो सकी&period; बाद में मृतक की पहचान पास के सुभई गांव निवासी लड्डू रविदास &lpar;45 वर्ष&rpar; के रूप में की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक विवाहित था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था&period; मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया&period; पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है&period; परिजनों का कहना है कि लड्डू रविदास शराब पीने का आदी था&period; आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में कहीं गिर जाने से उसे गंभीर चोट लगी होगी&comma; जिसके कारण उसकी मौत हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं&period; कुछ लोगों का कहना है कि नशे की हालत में गिरने से उसकी जान गई होगी&comma; जबकि कुछ लोग किसी वाहन की चपेट में आने या धक्का लगने की आशंका भी जता रहे हैं&period; हालांकि इनमें से किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने के बाद परसा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया&period; पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परसा बाजार थाना पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है और न ही कोई लिखित आवेदन दिया गया है&period; प्रथम दृष्टया मामला हादसे से जुड़ा प्रतीत हो रहा है&comma; लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है&period; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। ग्रामीणों के अनुसार लड्डू रविदास एक गरीब मजदूर परिवार से था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था&period; उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बरबीघा में PMSMA के तहत लगा निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिलीं मुफ्त सेवाएं

आदर्श ग्राम योजना के तहत शेखपुरा के 21 गांवों का चयन, समाहरणालय में हुई कार्यशाला

किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगा एग्रीकल्चर फीडर से बिजली: सीएम सम्राट चौधरी