बालू के ढेर में दबकर दो बच्चों की मौत, मामले में ट्रैक्टर मालिक गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> &colon; फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत नरपतगंज के वार्ड संख्या-1 में नहर सफाई के दौरान बालू के ढेर में दबकर दो बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को नामजद आरोपित ट्रैक्टर मालिक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मधुरा पश्चिम निवासी राजू पासवान&comma; पिता सदानंद पासवान के रूप में हुई है। पुलिस उसे थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि 12 सितंबर को नहर की सफाई के दौरान बांध पर बालू का ढेर रखा गया था। इसी दौरान राजू पासवान के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बालू लोड किया जा रहा था। बालू निकालने के दौरान अचानक ढेर भरभराकर गिर गया। उस समय वहां करीब आधा दर्जन बच्चे खेल रहे थे। हादसे में दो बच्चे बालू के नीचे दब गए&comma; जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई&comma; जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतकों की पहचान संजीव पासवान के छह वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार और रवि पासवान के आठ वर्षीय पुत्र आयांश कुमार के रूप में हुई थी। घटना के बाद मृतक बच्चों के स्वजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जांच के दौरान पुलिस ने करीब 15 दिन पूर्व फारबिसगंज से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी बरामद किया था। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजू पासवान को मधुरा पश्चिम से गिरफ्तार कर लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एम्स गोलंबर से शुरू हुई अनंत सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा

लापता 12 वर्षीय शीशम कुमारी की तलाश में भटक रहा परिवार, अब तक उसका पता नहीं चल सका

ज्ञानेश कुमार को हटाओ, लोकतंत्र बचाओ : राजेश राम