एम्स गोलंबर से शुरू हुई अनंत सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। मोकामा विधायक अनंत सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा गुरुवार को पटना एम्स गोलंबर से शुरू हुई&period; यात्रा के दौरान उन्होंने ग्रामीण इलाकों में लोगों से मुलाकात कर डॉक्टर अनुज सिंह के समर्थन में वोट देने की अपील की&period; जगह-जगह समर्थकों ने उनका स्वागत किया और छोटे सरकार जिंदाबाद&comma; अनंत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाये। सुबह करीब 9&colon;15 बजे एम्स गोलंबर से शुरू हुई यात्रा विभिन्न गांवों&comma; बाजारों और प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों से होकर गुजरी&period; अनंत सिंह लोगों से संवाद करते हुए उनके बीच पहुंचे और समर्थन मांगा&period; पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर अनुज सिंह के समर्थन में लोगों से वोट मांगने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं&period; उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार की जमानत जब्त हो जायेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जन आशीर्वाद यात्रा एम्स गोलंबर से निकलकर सिमर&comma; मंहगूपुर&comma; बांदीपुर होते हुए नौबतपुर के चिरौरा पहुंची&period; इसके बाद भीलूड़ा&comma; रामपुर&comma; नौबतपुर बाजार&comma; तरेत पाली स्थान&comma; खजूरी&comma; छोटी टंगरैला&comma; शहर रामपुर&comma; पिपलावा बाजार और सोनागांव होते हुए काफिला आगे बढ़ा&period; इसके बाद पितमास ठाकुरबाड़ी&comma; विक्रम मोड़&comma; कोपा&comma; दरियापुर और नारायणपुर में लोगों से मुलाकात की गयी। दोपहर करीब 12&colon;50 बजे विक्रम शहीद चौक पहुंचने पर अनंत सिंह ने शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी&period; इसके बाद यात्रा दुल्हिन बाजार की ओर रवाना हुई&period; वहां से उलार सूर्य मंदिर&comma; भरतपुरा पुस्तकालय और पालीगंज बाजार होते हुए महाबलीपुर पहुंची&period; इसके बाद जलपुरा&comma; काब&comma; कनपा और गोपालपुर होते हुए यात्रा राघोपुर स्थित स्वामी सहजानंद आश्रम पहुंची&period; आश्रम में भी समर्थकों और स्थानीय लोगों ने अनंत सिंह का स्वागत किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

लापता 12 वर्षीय शीशम कुमारी की तलाश में भटक रहा परिवार, अब तक उसका पता नहीं चल सका

ज्ञानेश कुमार को हटाओ, लोकतंत्र बचाओ : राजेश राम

किला घाट से देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!