नेपाल से लाई जा रही 43.5 लीटर नेपाली शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर <&sol;strong>&colon; भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की आई समवाय फुलकाहा की टीम ने विशेष गश्ती के दौरान गुरुवार को नेपाल से भारत लाई जा रही 43&period;5 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल&comma; बथनाहा को सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 189&sol;1 के पास से नेपाल से भारत की ओर संदिग्ध सामान लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसएसबी जवानों ने विशेष गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान सीमा स्तंभ संख्या 189&sol;1 से करीब 100 मीटर और भारत-नेपाल सीमा से लगभग 20 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में एक युवक को रोककर तलाशी ली गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तलाशी के दौरान उसके पास से नेपाली शराब &OpenCurlyQuote;दिलवाले’ की 145 बोतलें&comma;&comma; प्रत्येक 300 एमएल&comma; कुल 43&period;5 लीटर बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू कुमार &lpar;20&rpar;&comma; पिता नमालुत साह&comma; निवासी मानिकपुर वार्ड संख्या-09&comma; थाना फुलकाहा के रूप में हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सहायक सेना नायक राणा कुमार ने बताया कि पूछताछ में युवक ने कहा कि वह नेपाल के दीवानगंज से एक अज्ञात व्यक्ति से शराब लेकर आया था और इसे नरपतगंज के प्रदीप पासवान नामक व्यक्ति तक पहुंचाना था। एसएसबी ने बरामद शराब और गिरफ्तार युवक को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग&comma; अररिया को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एम्स गोलंबर से शुरू हुई अनंत सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा

लापता 12 वर्षीय शीशम कुमारी की तलाश में भटक रहा परिवार, अब तक उसका पता नहीं चल सका

ज्ञानेश कुमार को हटाओ, लोकतंत्र बचाओ : राजेश राम