गौरीचक में देसी महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार, लग्जरी कार में होती थी तस्करी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> सोशल मीडिया पर हथियार और कारतूस की तस्वीर वायरल होने के बाद गौरीचक थाना पुलिस उस युवक को पकड़ने के लिए काज़ी बिगहा जा रही थी&period; रास्ते में एक पल्सर सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि यह युवक शराब तस्करों के लिए लाइनर का काम कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने इलाके में सघन कार्रवाई की&period; थोड़ी देर बाद एक हुंडई आई-10 वाहन मौके पर पहुंचा&comma; लेकिन चालक पुलिस को देखकर सड़क किनारे वाहन छोड़कर फरार हो गया&period;वाहन की तलाशी लेने पर आठ प्लास्टिक बोरे में रखी कुल 320 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद हुई। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और बाइक व चार चक्का वाहन को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुन्ना कुमार&comma; पिता राजेश्वर प्रसाद&comma; निवासी आच्छेचक थाना परसा बाजार जिला पटना और रवि कुमार&comma; पिता सुरेश प्रसाद&comma; निवासी बदरोई थाना लहसुना जिला पटना के रूप में की गई। गौरीचक थाना अध्यक्ष सह परीक्षयमान डीएसपी विनय कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए तुरंत कार्रवाई की&period; युवाओं की तत्पर पकड़ और इलाके में घेराबंदी के चलते शराब तस्करी का खुलासा किया जा सका। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं और हथियार दिखाने वालों में खलबली मच गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

प्रदेश में 14 साल की बच्चियों को मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में राजद पैनल की जीत को सुनिश्चित बनाने की अपील : राजद शिक्षक प्रकोष्ठ

‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ की ओर पहल, यातायात कार्यालय में आमजनों से मिले एसपी ट्रैफिक