‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ की ओर पहल, यातायात कार्यालय में आमजनों से मिले एसपी ट्रैफिक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार सरकार के &OpenCurlyQuote;सात निश्चय-3’ अभियान के अंतर्गत संकल्प &OpenCurlyDoubleQuote;सबका सम्मान–जीवन आसान” को धरातल पर उतारने की दिशा में एक अहम पहल की गई। यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने यातायात कार्यालय में आम नागरिकों से सीधी मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। कार्यालय पहुंचे नागरिकों की शिकायतों एवं सुझावों को धैर्यपूर्वक सुना गया। कई मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का अनुपालन कराना नहीं&comma; बल्कि नागरिकों के दैनिक जीवन की कठिनाइयों को कम करना और एक सकारात्मक प्रशासनिक वातावरण तैयार करना है। शिकायतों के पारदर्शी संधारण हेतु शिकायत पंजी की व्यवस्था की गई है&comma; जिसके माध्यम से प्राप्त आवेदनों का सतत अनुश्रवण किया जा रहा है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर समस्या का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान हो। पुलिस अधीक्षक यातायात ने कहा कि आमजनों को एक सुलभ&comma; सम्मानजनक और सहयोगपूर्ण अनुभव प्रदान करना विभाग की प्राथमिकता है। नागरिकों की सुविधा ही विभाग का संकल्प है&comma; और भविष्य में भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, चित्रकला और लूडो प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को किया जागरूक

पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि जनकल्याण संवाद अभियान का किया शुभारंभ

शाहपुर में सड़क निर्माण का अध्यक्ष ने लिया जायजा, गुणवत्ता पर विशेष जोर