महाशिवरात्रि के अवसर पर विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिला पदाधिकारी&comma; पटना डॉ&period; त्यागराजन एस&period;एम&period; ने कहा है कि खाजपुरा शिव मंदिर में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से हर तरह की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन&comma; सुचारू यातायात तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारी सजग&comma; तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहेंगे। वे आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में इस विषय पर आयोजित एक बैठक में पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि इस वर्ष महाशिवरात्रि का आयोजन दिनांक 15 फरवरी &lpar;रविवार&rpar; को हो रहा है। बैठक में श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर पटना के विभिन्न स्थानों से भव्य शोभा यात्रा निकल कर शिव मंदिर&comma; खाजपुरा&comma; नेहरू पथ में पहुँचेगी। इस वर्ष शोभा यात्रा समितियों द्वारा कुल 30 झाँकी निकाली जा रही है। शोभा यात्रा अभिनंदन समिति द्वारा झाँकियों का अभिनंदन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर के निकट किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त आयोजन हेतु सभी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी&comma; पटना सदर की अध्यक्षता में चार-सदस्यीय टीम को नियमित तौर पर आयोजन क्षेत्र एवं स्थल का भ्रमण करने का निदेश दिया गया है। इस दल में अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था&comma; पुलिस उपाधीक्षक एवं महाप्रबंधक&comma; पेसू हैं। ज़िलाधिकारी ने कहा कि टीम द्वारा समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उप विकास आयुक्त द्वारा अनुश्रवण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि भीड़ प्रबंधन&comma; सुरक्षा व्यवस्था&comma; सुगम यातायात एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु चिन्हित स्थलों पर दण्डाधिकारी&comma; पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। गश्ती दल द्वारा पेट्रोलिंग की जाएगी। नियंत्रण कक्ष से भीड़ पर निगरानी रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरा एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से अनुश्रवण किया जाएगा। बाइकर्स गैंग के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन&comma; पटना को निदेश दिया कि इस अवसर पर सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं&sol;संसाधनों इत्यादि के साथ चिकित्सक दल सहित एम्बुलेन्स की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही आकस्मिकता से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्था भी उपलब्ध रखेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला अग्निशाम पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर फायर ब्रिगेड युनिट की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही किसी भी आकस्मिकता की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्था भी उपलब्ध रखेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति आवश्यक है। जिलाधिकारी ने जीएम&comma; पेसू को निदेश दिया कि विद्युत व्यवस्था सुदृृढ़ रखें। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी तारों को व्यवस्थित रखें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी&comma; पटना नगर निगम को निदेश दिया कि कार्यक्रम स्थल एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई सुनिश्चित करेंगे। चलंत शौचालयों की भी व्यवस्था की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता रहेगी। कार्यपालक अभियंता&comma; पीएचईडी द्वारा वाटर एटीएम के साथ समुचित संख्या में पेयजल टैंकर की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस अधीक्षक यातायात सागर कुमार ने इस अवसर पर यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु समुचित संख्या में यातायात पदाधिकारी एवं यातायात पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे बाईकर्स गैंग पर नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे। यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। ट्रैफिक प्लान आम जनता के लिए जारी करेंगे। जिलाधिकारी ने नजारत उप समाहर्ता को निदेश दिया कि कार्यक्रम के अवसर पर हेल्प डेस्क-सह-नियंत्रण कक्ष&comma; पब्लिक एड्रेस सिस्टम&comma; कुर्सी&comma; टेबल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। पुल निर्माण विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं द्वारा कार्यक्रम क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि उप विकास आयुक्त एवं नगर पुलिस अधीक्षक&comma; मध्य उक्त कार्यक्रम के अवसर पर नोडल पदाधिकारी रहेंगे तथा सभी प्रशासनिक प्रबंध सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा गरिमापूर्ण ढंग से एवं शालीनता के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।आज की इस बैठक में नगर आयुक्त&comma; पुलिस अधीक्षक&comma; यातायात&comma; उप विकास आयुक्त&comma; सिविल सर्जन&comma; अभिनंदन समिति के सदस्यगण एवं अन्य भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

हिन्दी, संस्कृत, उर्दू एवं मैथिली विभागाध्यक्षों द्वारा स्वरचित काव्य पाठ तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

एम्स पटना में विश्व कैंसर दिवस 2026 पर सीएमई एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

एम्स पटना की चिकित्सक को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, डॉ. वीणा कुमारी सिंह एम्स गोरखपुर की इंस्टीट्यूट व गवर्निंग बॉडी की सदस्य नामित