घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, गला हुआ सोना और 24,500 रुपये बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>नदी थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार&comma; आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण बेचने से प्राप्त रकम में से 24&comma;500 रुपये तथा चोरी के आभूषणों का गला हुआ सोना और टूटा हुआ टुकड़ा बरामद किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; 10 सितंबर 2026 को पंचा देवी&comma; पति विपिन सहनी&comma; निवासी नदी थाना क्षेत्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर का ताला तोड़कर मुकेश कुमार उर्फ मुंशी एवं अन्य लोगों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण और 5&comma;000 रुपये नकद चोरी कर लिए गए। शिकायत के आधार पर नदी थाना कांड संख्या 366&sol;2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ मुंशी&comma; उम्र करीब 24 वर्ष&comma; पिता टुन्नु सहनी&comma; निवासी बांसतल&comma; थाना नदी&comma; को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक&comma; उसके पास से चोरी किए गए आभूषणों को बेचने से प्राप्त 48&comma;500 रुपये में से 24&comma;500 रुपये बरामद किए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी के आभूषण खरीदने वाले कन्हैया कुमार&comma; उम्र करीब 33 वर्ष&comma; पिता स्व&period; हरिओम प्रसाद&comma; निवासी सम्मसपुर&comma; थाना नदी&comma; को भी गिरफ्तार किया गया। उसके कन्हैया ज्वेलर्स दुकान से चोरी के आभूषण का 12&period;36 ग्राम गला हुआ सोना तथा 3&period;92 ग्राम सोने के आभूषण का टूटा हुआ टुकड़ा बरामद किया गया। छापेमारी दल में पु&period;अ&period;नि&period; सद्दाम हुसैन&comma; पु&period;अ&period;नि&period; देवकर्ण बंटी और स&period;अ&period;नि&period; संतोष कुमार शामिल रहे। अभियान में नदी थाना के महिला बल&comma; सशस्त्र बल के गृहरक्षक एवं आर्म्स जिला बल के जवान भी शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जनभागीदारी, जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को मिलेगा नया आयाम

शिक्षा व रोजगार मुस्लिम महिलाओं के मुद्दे पर फुलवारी शरीफ में विचार गोष्ठी संपन्न

आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न गतिविधियों में कटिहार राज्य में पहले स्थान पर