सिंगोड़ी थाना के हाजत में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पालीगंज&comma;  à¤¨à¤¿à¤¶à¤¾à¤‚त कुमार &colon;<&sol;strong> अनुमंडल अंतर्गत के सिंगोड़ी थाना के हाजत में एक कैदी ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया मृतक युवक की पहचान गया जिला के चाकन गांव निवासी 30 वर्षीय अजय मांझी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलने के बाद पटना एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा&comma; पटना नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिम संकेत कुमार एवं पाली अनुमंडल तमाम पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।जहां पर मृतक अजय मांझी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स में भेजा गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिंगोड़ी थाना को ईट भट्टा मालिक शरद यादव नामक युवक के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमें पैसे को लेकर अजय मांझी और उसके साथियों के साथ मारपीट हुई थी जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए अजय मांझी और उसके दो अन्य साथी को पूछताछ के लिए पुलिस थाना लाई थी और इसी दौरान तीनों को उन कैदियों के साथ हाजत में रखा सुबह 4&colon;00 बजे चौकीदार के द्वारा पुलिस को जानकारी मिली कि अजय मांझी ने बाथरूम में जाकर गमछा लगाकर आत्महत्या कर लिया इसके बाद उसे आनन फानन में पटना एम्स लाया गया ।लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संकेत कुमार ने बताया कि ईट भट्टा मालिक शरद यादव और अजय मांझी के साथ पैसे को लेकर विवाद चल रहा था इसी विवाद में शरद यादव ने आवेदन खाने में दिया था और इस आवेदन के आधार पर अजय मांझी और उसके दो अनसाठी को थाना पूछताछ के लाया गया था इसी दौरान जब सब कैदी हाजत में सो रहे थे तभी अजय मांझी ने बाथरूम में जाकर गमछा लगाकर आत्महत्या कर लिया इलाज के लिए उसे एम्स लाया गया लेकिन मौत हो चुकी थी फिलहाल इस घटना को लेकर मृतक के परिवार से भी बयान लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में जो भी दोषी होंगे कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जनभागीदारी, जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को मिलेगा नया आयाम

शिक्षा व रोजगार मुस्लिम महिलाओं के मुद्दे पर फुलवारी शरीफ में विचार गोष्ठी संपन्न

आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न गतिविधियों में कटिहार राज्य में पहले स्थान पर