मेजर ध्यानचंद की जयंती पर इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में रस्साकशी प्रतियोगिता, द्वितीय वर्ष की टीमों ने मारी बाजी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग &lpar;बीएड&rpar; कॉलेज&comma; पटना में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया&period; प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों में खेल भावना&comma; अनुशासन&comma; टीम भावना और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता कराई गई&period; छात्राओं की प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष की टीम ने प्रथम वर्ष की टीम को पराजित कर जीत हासिल की&period; वहीं छात्रों के बीच हुए मुकाबले में भी द्वितीय वर्ष के प्रतिभागियों की टीम विजयी रही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>खेल गतिविधियों का नेतृत्व कॉलेज के शारीरिक प्रशिक्षक नीरज कुमार और सहायक प्राध्यापक वरुण कुमार ने किया&period; प्रतियोगिता में स्नेहा&comma; आयुषी&comma; साजिया&comma; अंजु बाला&comma; राहुल&comma; साफ&comma; आदित्य&comma; सनी और सादिया सहित कई प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया&period; प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या डॉ&period; मंजुला ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है&period; खेलों से विद्यार्थियों में शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति के साथ अनुशासन&comma; नेतृत्व क्षमता&comma; आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित होती है&period; उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है&period; उनके जीवन से कठिन परिश्रम&comma; अनुशासन&comma; समर्पण और खेल के प्रति निष्ठा की सीख लेकर विद्यार्थियों को अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए&period; आयोजन के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली और खेलों के महत्व का संदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

डॉ. शमीम अहमद आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन बिहार के अध्यक्ष निर्वाचित

AISA पटना विश्वविद्यालय द्वारा कॉमरेड चंद्रशेखर “चंदू” की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी आयोजित

23वें गणेश पूजन महोत्सव में गणपति समाज की डिजिटल पत्रिका का विमोचन