बंद पार्क के शौचालय का दरवाजा उखाड़ ले गए बदमाश, शाम में बंद रहने से नशेड़ियों का अड्डा बना बिजली बोर्ड पार्क

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>शास्त्री नगर स्थित बिजली बोर्ड का पार्क शाम में बंद किए जाने के बाद असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है&period; निगरानी बढ़ाने के बजाय पार्क को शाम में बंद करने के बिजली बोर्ड प्रबंधन के फैसले से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है&period; स्थिति यह है कि असामाजिक तत्व पार्क परिसर में बने शौचालय का दरवाजा तक उखाड़ ले गए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों के अनुसार&comma; पहले शाम के समय भी पार्क खुला रहता था और लोगों की आवाजाही होती थी&period; इससे असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों को वहां जमावड़ा लगाने का मौका नहीं मिलता था&period; लेकिन शाम में पार्क बंद होने के बाद परिसर सुनसान हो जाता है और नशेड़ी वहां आसानी से पहुंच जाते हैं&period; लोगों का कहना है कि सुबह की सैर करने वाले लोगों के चले जाने के बाद पार्क में नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है&period;<br &sol;>स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले पार्क में स्थित महिला जिमखाने का कैश काउंटर भी असामाजिक तत्व उखाड़कर ले गए थे&period; अब शौचालय का दरवाजा भी उखाड़ लिया गया है&period; लोगों का आरोप है कि पार्क में निगरानी व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शाम में मंदिर बंद होने से श्रद्धालुओं को परेशानी-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पार्क परिसर में शिव मंदिर भी स्थित है&period; सावन के महीने में शाम के समय पार्क बंद रहने के कारण आसपास के शिव भक्तों को संध्या पूजा के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को पूजा-अर्चना के लिए दूसरे मंदिरों का रुख करना पड़ा&period; स्थानीय लोगों का कहना है कि चातुर्मास के दौरान हिंदू धर्मावलंबियों के लिए पूजा-पाठ और धार्मिक आराधना का विशेष महत्व रहता है&period; ऐसे में शाम के समय पार्क के साथ शिव मंदिर का बंद रहना लोगों की धार्मिक भावनाओं और सुविधा दोनों को प्रभावित कर रहा है। दरवाजा दोबारा लगाया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नशेड़ियों पर होगी कार्रवाई-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में बिजली बोर्ड के सिविल इंजीनियर अजीत कुमार ने कहा कि शौचालय में दरवाजा दोबारा लगा दिया जाएगा&period; उन्होंने पार्क में असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों के जमावड़े को गंभीरता से लेने की बात कही&period; उन्होंने कहा कि नशेड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी&comma; ताकि दोबारा इस तरह की घटना नहीं हो।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

पत्रकार कुंदन कुमार की गिरफ्तारी पर RJD ने उठाए सवाल, पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग

ज्वेलर्स की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग