परसा बाजार इलाके में रेलवे घेराबंदी से आवागमन बाधित होने की आशंका, श्याम रजक ने अंडरपास और फुट ओवरब्रिज की मांग की

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>परसा बाजार इलाके में रेलवे लाइन की चल रही घेराबंदी से स्थानीय लोगों के आवागमन में परेशानी की आशंका को देखते हुए फुलवारी विधायक श्याम रजक ने पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल रेल प्रबंधक से अंडरपास और फुट ओवरब्रिज समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है&period; उन्होंने कहा कि रेलवे की सुरक्षा के लिए घेराबंदी जरूरी है&comma; लेकिन इससे स्थानीय निवासियों के आवागमन के अधिकार प्रभावित नहीं होने चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्याम रजक ने 31 अगस्त को डीआरएम को मुलाकात के दौरान दिए गए पत्र में बाताया कि घेराबंदी पूरी होने के बाद रेलवे लाइन के दोनों ओर रहने वाले लोगों का आवागमन प्रभावित होगा&period; इसे देखते हुए परसा बाजार के उत्तर नथ्थूपुर गांव में ओरो डेंटल हॉस्पिटल के बगल में दक्षिण दिशा की दीवार में छोटा गैप छोड़ने की मांग की गई है। उन्होंने नथ्थूपुर पुल के पास छोटा अंडरपास बनाने की भी मांग की है&period; इससे स्थानीय लोगों को आकस्मिक परिस्थितियों में रेलवे लाइन के दूसरी ओर मुख्य सड़क तक पहुंचने में सुविधा होगी। विधायक ने परसा बाजार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग भी की है&period; उन्होंने कहा कि स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज नहीं होने से यात्रियों को रेलवे लाइन पार करने में परेशानी होती है और सुरक्षा का भी खतरा बना रहता है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी ने योजनाओं की जमीनी प्रगति पर दिया जोर

गायघाट सेवा समिति की बैठक, 18 से 21 अक्टूबर तक होगा दुर्गापूजा सेवा शिविर सम्मान समारोह

जिला पदाधिकारी ने किया कंगारू मदर केयर सेंटर का उद्घाटन, नवजातों को बाँटी बेबी किट