पुल से नीचे गिरा ट्रक, दो व्यक्तियों की मौत, तीन घायल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दुमका&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong>&colon; हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर बढ़ैत के समीप मंगलवार की सुबह एक 407 ट्रक पुल से नीचे गिर गया। घटना में दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार ट्रक दुमका से हंसडीहा के रास्ते बिहार जा रहा था। इसी दौरान वाहन चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया। जिससे अनियन्त्रित हो ट्रक पुल से नीचे गिर गया। इस हादसे में मृत व्यक्तियों में बौसी थाना क्षेत्र के गजियाडीह ग्राम निवासी अरविंद यादव और बाराहाट थाना के महेशसोंदा ग्राम निवासी बमबम यादव शामिल है। वहीं घायलों के नाम विपिन यादव&comma; सत्यम यादव और विश्वनाथ यादव है। तीनों को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद दुमका मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक वहीं घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम हेतु दुमका भेज दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”