विशेष अभियान में 12 हजार से अधिक लाभुकों का हुआ टीकाकरण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>जिले में मंगलवार को विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान संचालित किया गया। अभियान की सफलता को लेकर जिले में सभी जरूरी तैयारियां की गयी थी। अभियान की सफलता को लेकर विभिन्न प्रखंडों में 220 स्थानों पर सत्र का संचालन किया गया। अभियान के क्रम में क्षेत्र की सेविका व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व चिह्नित लोगों को घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराया। अभियान के क्रम में कुल 12&comma; 164 लाभुकों को कोरोना टीका का निर्धारित डोज लगाया गया। अभियान के क्रम में बड़ी संख्या में लोगों को टीका का पहला व प्रीकॉशन डोज का टीका लगाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>योग्य लाभुकों के पूर्ण टीकाकरण का हो रहा प्रयास &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज ने बताया कि अभियान अपने उद्देश्य में बेहद सफल रहा। उन्होंने कहा कि जिले के हर एक योग्य लाभुक का पूर्ण टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिये सतत प्रयास किये जा रहे हैं। निर्धारित डोज से वंचित लाभुकों की खोज के लिये जिले में हर घर दस्तक अभियान फेज टू का संचालन किया जा रहा है। टीका से वंचित लाभुकों की खोज के लिये आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सेविका घर-घर दस्तक दे रही हैं। विशेष इंतजाम के तहत उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाना है। उन्होंने कहा कि आगामी 09 जून को भी जिले में विशेष टीकाकरण अभियान का संचालन किया जाना है। इसके लिये संबंधित अधिकारियों को अभी से ही जरूरी तैयारियों संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी भी बड़ी संख्या में योग्य लाभुक टीका के दूसरे व प्रीकॉशन डोज से वंचित हैं। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अपना पूर्ण टीकाकरण कराना चाहिये।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया प्रखंड में सबसे अधिक टीकाकरण &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी देते हुए डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ ने बताया कि अभियान के क्रम में जिले में 12&comma; 164 लोगों को टीका का निर्धारित डोज लगाया गया। इसमें 1321 लाभुक को टीका का पहला&comma; 7684 लोगों को टीका का दूसरा व 3159 लोगो को प्रीकॉशन डोज का टीका लगाये जाने की जानकारी उन्होंने दी। डीपीएम ने बताया कि अररिया प्रखंड में सबसे अधिक 2689 लोगों का टीकाकरण संभव हो सका। वहीं टीकाकरण के मामले में कुर्साकांटा दूसरे स्थान पर रहा। कुर्साकांटा में 1694 लाभुकों को टीका लगाया गया। इसी तरह भरगामा में 1494&comma; फारबिसगंज में 1234&comma; नरपतगंज में 1154&comma; फारबिसगंज में 1234&comma; नरपतगंज में 1154&comma; पलासी में 1047&comma; रानीगंज में 1007&comma; सिकटी में 970&comma; जोकीहाट में 875 लाभुकों को टीका का निर्धारित डोज दिये जाने की जानकारी उन्होंने दी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आशा कर्मियों ने मांगो को लेकर धरना दिया

सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग