प्रतिमा स्थापित करने के लिए निकाली गई कलश शोभायात्रा 

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> सोमवार को बथनाहा स्थित  नवनिर्मित ग्राम देवता भगवती मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा मीरगंज घाट से बथनाहा मंदिर तक निकाली गई जिसमें क्षेत्र के 2100 से अधिक महिला तथा कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कलश शोभायात्रा प्रारंभ करने तथा नदी का जल भरने से पहले कार्यक्रम के मुख्य पुजारी रामाशंकर भगत &comma; पुरोहित तथा अन्य लोगो के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना प्रमाण नदी के किनारे किया गया&comma; तत्पश्चात नदी से जल भरना प्रारंभ किया गया । सुबह सवेरे से बारिश होने के कारण कार्यक्रम में विलंब हुआ लेकिन राम भक्तों के बीच जोश की कमी कही से भी नहीं दिखी । कलश शोभायात्रा के दौरान&nbsp&semi; जहां जय श्रीराम के नारे लग रहे थे तो वही बड़ी संख्या में कुमारी कन्या भी जोशो खरोश के साथ श्रीराम के नारे लगाते दिखे । वही बथनाहा तथा जोगबनी पुलिस प्रशासन के द्वारा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। जबकि सुरक्षा की दृष्टि से एसएसबी को भी तैनात किया गया था । वहीं महिलाओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जहां महिला पुलिस बल तैनात थी वही एनसीसी कैडेट की राखी कुमारी&comma;सुंदरी कुमारी &comma;मनीषा कुमारी &comma; रेशमी कुमारी आदि छात्रा भी मुस्तैद दिखी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयोजकों द्वारा 1008 कलश शोभायात्रा निकालने का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन महिलाओं की भीड़ इतनी जुटी की आयोजक के द्वारा व्यवस्था किया गया कलश कम पड़ गया। जबकि कई महिलाएं अपने अपने घरों से भी कलश ले करके आई थी तो वही बहुत सारी महिलाएं तथा कुमारी कन्या&nbsp&semi; बिना कलश के ही शोभायात्रा में जय श्रीराम के नारे लगाते साथ साथ चल रही थी। जबकि स्थानीय पुरुषों के द्वारा भी जमकर जोशो खरोश के साथ कलश शोभायात्रा में कदम से कदम मिलाकर चलते देखे गए । वही मंदिर पहुंचने के बाद जहां कलश को एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया तथा कलश शोभायात्रा में भाग लेने वाली महिलाओं तथा कुमारी कन्याओं के लिए प्रसाद &comma; नास्ता &comma;जलेबी तथा शर्बत की भी व्यवस्था की गई थी । कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के लिए आयोजकों ने पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया । वही आगामी 14 जून तक मंदिर प्रांगण में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के साथ साथ साथ हवन &comma; पूजन तथा अष्टयाम संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके लिए मंदिर कमेटी के द्वारा मंदिर को भव्य तथा आकर्षक तरीके से सजाया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आशा कर्मियों ने मांगो को लेकर धरना दिया

सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग