परसा बाजार रोड पर दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी पांच युवकों की मौत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पटना सिपारा-पुनपुन रोड पर परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुविधा गांव के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया&period; मसौढ़ी की ओर से पटना आ रही तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार पीछे से एक ट्रक में जोरदार टक्कर मारते हुए उसके नीचे घुस गई&period; हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच युवक मौके पर ही मौत के शिकार हो गए&period; मृतकों में एक राजेश कुमार कुर्जी जी का रहने वाला बताया जा रहा है और आशंका जताई जा रही है मरने वाले पांचो लोग कुर्जी पटना के ही रहने वाले हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि हादसा रात करीब 11&colon;30 से 12 बजे के बीच हुआ&period; ट्रक मसौढ़ी से पटना की ओर आ रहा था और पीछे से तेज गति से आ रही ग्रैंड विटारा अचानक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी&period; टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार में सवार पांच युवकों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है&period; सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई&period; शव गाड़ी में बुरी तरह से फंसे हुए थे&period; पुलिस और स्थानीय लोग काफी देर तक शव निकालने की कोशिश करते रहे लेकिन कार इतनी बुरी तरह फंस चुकी थी कि गैस कटर और जेसीबी की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई&period; कार पूरी तरह पिचक चुकी थी और पांचों शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रक के नीचे दबे हुए थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं&period; घटनास्थल पर जांच के दौरान कार के अंदर एक मोबाइल फोन बज रहा था&period; पुलिस ने कॉल रिसीव किया तो फोन उठाने वाली महिला ने खुद को पटना के कुर्जी इलाके की निवासी बताया&period; उसे हादसे की जानकारी दी गई और शवों की पहचान के लिए मौके पर बुलाया गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है&period; फिलहाल का र में सवार ल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है&period; परिवार के लोगों के पीएमसी एच से पहुंचने पर पहचान हो पाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार