नगर परिषद वार्ड नंबर 10 में हो रहा नाला निर्माण, सैकड़ों परिवारों को मिलेगी राहत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> नगर परिषद फुलवारी शरीफ के वार्ड नंबर 10 में पाल होटल के पीछे नाला निर्माण कार्य तेजी से जारी है&period; इस नाले के बनने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है&period; पाल होटल के नजदीक जहां पहले बारिश के दिनों में गर्दन भर पानी जमा हो जाता था&comma; वहां अब नया और पक्का नाला बन रहा है&period; वार्ड पार्षद हरेराम सिंह ने बताया कि इस नाले के बनने से घरों का पानी आसानी से निकल जाएगा और पानी जमाव की समस्या खत्म होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले इस इलाके में गड्ढे में नाले का गंदा पानी जमा हो जाता था और पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैलती थी&period; अब नाले के निर्माण से आसपास के मोहल्लों को भी राहत मिलेगी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पार्षद हरेराम सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री जैसे छड़&comma; सीमेंट और अन्य सामान का उपयोग किया जा रहा है&period; इस नाले से न सिर्फ नगर परिषद फुलवारी शरीफ वार्ड नंबर 10&comma; बल्कि पटना नगर निगम वार्ड नंबर 10 की सीमा पर बसे सैकड़ों परिवारों को भी फायदा होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि यह इलाका नगर परिषद और नगर निगम की सीमा पर आता है&period; लंबे समय से यहां के लोग पानी भराव से परेशान थे&period; बरसात के समय लोगों को घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता था&period; जनता की मांग पर अब यह नाला बनाया जा रहा है&comma; जिससे हारून नगर सेक्टर 3 और आसपास के नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली!

फुलवारी के खलीलपुरा में एसी-फ्रिज मैकेनिक की संदिग्ध मौत!

पटना से 25 किमी दूर 100 घर अंधेरे में, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर