महामारी पर लगाम लगाने के लिए कोविड का टीका जरुर लें : डॉ. अविनाश

&NewLine;<p>• ध्रुवीय अनुसंधान में नेशनल अवार्ड विजेता डॉ&period; अविनाश ने टीकाकरण की अपील की<br &sol;>• कोरोना को मात देने में टीकाकरण को बताया सशक्त हथियार<br &sol;>• अफ़वाहों एवं भ्रांतियों से दूर रहने की दी सलाह<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नवादा&colon;<&sol;strong> कोरोना महामारी को शिकस्त देने में कोविड टीकाकरण सबसे मजबूत हथियार है&period; कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही है&period; कोरोना की तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए शोधकर्ताओं एवं विशेषज्ञों ने टीकाकरण को जरुरी माना है&period; यह कहना है ध्रुवीय अनुसंधान में नेशनल एवं अटल सम्मान से सम्मानित जिले के हिसुआ प्रखंड निवासी डॉ&period; अविनाश कुमार का&period; ये अभी गोवा के नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओसियन रिसर्च&comma; पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय &lpar;भारत सरकार&rpar; में सीनियर पोलर साइंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं&period; मालूम हो कि 27 जुलाई को डॉ&period; अविनाश को देशस्तर पर ध्रुवीय अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के यूनियन मिनिस्टर डॉ&period; जितेन्द्र सिंह द्वारा नेशनल अवार्ड भी दिया गया है&period; वहीं&comma; विगत वर्ष इन्हें सातवाँ अटल अवार्ड भी दिया जा चुका है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अफवाहों एवं भ्रांतियों से दूर रहने की दी सलाह&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ&period; अविनाश ने कोरोना टीकाकरण पर फैली अफवाहों एवं भ्रांतियों से लोगों को दूर रहने की सलाह दी है&period; उन्होंने बताया कि कोविड का टीका मानक प्रयोगशालाओं में जाँच करने के बाद ही लायी गयी है&period; उन्होंने कहा कि देश के शोधकर्ताओं एवं विशेषज्ञों ने कड़ी मेहनत एवं निरंतर अनुसंधान के बाद ही टीके की स्वीकृति दी है&period; इस लिहाज से टीके की विश्वसनीयता पर किसी भी प्रकार का सवाल आधारहीन होगा&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मैंने भी लिया है टीका&comma; आप भी लें टीका&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कोरोना महामारी से अपने क्षेत्र&comma; राज्य एवं देश को सुरक्षित रखने के लिए यह जरुरी है कि शत-प्रतिशत योग्य व्यक्तियों को टीका लगे&period; डॉ&period; अविनाश ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने भी कोविड का टीका लिया है&period; टीके के बाद उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं हुयी है&period; साथ ही उनके अमूमन सभी वैज्ञानिक सहकर्मी एवं मित्रों ने भी टीका लिया है&period; इसलिए जिले के सभी लोगों को आगे आकर अपना टीकाकरण जरुर कराना चाहिए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>टीकाकरण करवा कर आप भी दें सकते हैं योगदान&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ&period; अविनाश का कहना है कि देश के आम लोग कोरोना की दूसरी लहर में उभरे चुनौतियों के साक्षी रहे हैं&period; दूसरी लहर में कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी&period; अभी भी कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को पूरी तरह से दरकिनार नहीं किया जा सकता है&period; ऐसी परिस्थिति में आप भी टीकाकृत होकर देश को सुरक्षित रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं&period; उन्होंने अपने अनुसंधान के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि प्रकृति निरंतर लोगों को सुरक्षित रखने का प्रयास करती रही है&period; इसलिए हमारी भी प्रकृति को बचाने के लिए अपनी जिम्मेदारियां को समझने का प्रयास करना चाहिए&period; इसके लिए सभी को अपने आस-पास साफ़-सफाई एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के साथ यथासंभव प्रदूषण भी कम करने का प्रयास करना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया