अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर जब्त, 3.18 लाख रुपए दंड लगाया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> बालू तथा मिट्टी के खनन में लगे अवैध वाहनों का जांच तथा जब्ती से खनन माफियों में हड़कंप मच गया है । मंगलवार को अवैध बालू मिट्टी के खनन परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध खनन निरीक्षक&comma; अररिया के द्वारा नरपतगंज एवं फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत कई स्थानों पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के क्रम में बसमतीया&comma; घुरना एवं सिमराहा थानान्तर्गत सुरसर नदी के आस-पास तथा नहर क्षेत्रों में अवैध खनन में संलिप्त मिट्टी एवं बालू का अवैध खनन कर रहे 3 ट्रैक्टरों को जब्त कर संबंधित थाना को सुपुंद किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जब्त तीनों वाहनों के विरूद्ध बिहार खनिज समानुदान अवैध खनन&comma; परिवहन भंडारण एवं निवारण के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुवे शमन शुल्क एवं खनिज मूल्य 3&period;18 लाख रू० दण्ड लगाया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा लगातार आए दिन अवैध खनन तथा खनन में लगे परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु लगातार जिलान्तर्गत नदियों एवं नहरो के आस-पास छापेमारी की जा रही है&comma; ताकि अवैध खनन पर लगाम लगाया जा सकें। वहीं खनन अधिकारी ने बताया कि सरकारी राजस्व की चोरी न हो तथा अवैध खनन के कारण नहर बांध&comma; पुल पुलिया आदि को नुकसान न पहुँचे&comma; इसके लिये जिला प्रशासन के स्तर से कड़ी निगरानी की जा रही है तथा प्रशासन पूर्ण रूप से सजग है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

पीएम मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा पर जा रहे सेवा यात्रियों से किया संवाद, कहा- सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य