पीएम मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा पर जा रहे सेवा यात्रियों से किया संवाद, कहा- सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दिल्ली&comma; à¤¸à¥‹à¤¨à¥‚ कुमार <&sol;strong>&colon; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जीवन का मुख्य उद्देश्य सेवा हर व्यक्ति में स्वाभाविक रूप से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में भी&comma; सर्वोच्च पद पर पहुंचने के बाद सेवा ही मार्गदर्शक सिद्धांत रहना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रधानमंत्री आज वडनगर से वाराणसी तक यात्रा कर रहे सेवा यात्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेवा परमो धर्मः यानी सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य है और यही भावना देश की प्रगति की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति बन सकती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम-किसान और पीएम सूर्य घर योजना जैसी अनेक योजनाओं की पहचान अंतिम छोर तक पहुंचने वाली सेवाओं के रूप में बनी है। उन्होंने कहा कि सेवा की भावना से ही चार करोड़ गरीब परिवारों को पक्के मकान मिल सके हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री मोदी ने कहा कि जब सेवा की भावना देश की नीतियों में शामिल होती है&comma; तो ऐसी योजनाएं सामने आती हैं&comma; जिनसे 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकलने में मदद मिली है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति&comma; चुनाव और शासन व्यवस्था का अपना महत्व है&comma; लेकिन देश निर्माण के लिए सभी को मिलकर काम करना है। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को बढ़ाने का आह्वान किया। श्री मोदी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी विकसित भारत की निर्माता और उसकी प्रमुख लाभार्थी भी होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सेवा यात्रियों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाए गए। उन्‍होंने बताया कि यात्रा के दौरान लोगों से बातचीत की और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया भी प्राप्त की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह का वेतन दिया