पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>कंकड़बाग थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन झपटने के मामले में पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार&comma; 22 सितंबर 2026 को बाइक सवार एक लड़का और लड़की द्वारा महिला से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए लड़के और लड़की को छीनी गई सोने की चेन के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया। घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; पूछताछ के दौरान दोनों के बंटी-बबली गैंग से जुड़े होने तथा छीनी गई सोने की चेन को एक सुनार की दुकान पर बेचने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने संबंधित दुकान पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां से तीन अन्य सोने की चेन बरामद की और दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद की गई छापेमारी में पुलिस ने बंटी-बबली गैंग से जुड़े आठ अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस अधीक्षक पूर्वी के शैलजा के अनुसार&comma; पूरी कार्रवाई में कुल 11 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इनमें 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है&comma; जबकि एक विधि-विरुद्ध बालिका को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार सोने की चेन&comma; दो मोटरसाइकिल और 17 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक&comma; इस गिरोह के खिलाफ सितंबर 2026 में अब तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में 17 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पीएम मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा पर जा रहे सेवा यात्रियों से किया संवाद, कहा- सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह का वेतन दिया