ठेला चालक की करंट लगने से मौत, गांव में मचा कोहराम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरजी नया टोला गांव में करंट लगने से एक ठेला चालक की दर्दनाक मौत हो गई है&period; मृतक की पहचान 43 वर्षीय सुरेंद्र राय&comma; पिता स्व आनंद राय के रूप में हुई है&period; घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मिली जानकारी के अनुसार&comma; सुरेंद्र राय देर रात शौच के लिए अपने घर से बाहर निकले थे&period; रास्ते में हाईटेंशन तार टूट कर गिरा हुआ था&comma; जिसमें विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था&period; अंधेरे के कारण सुरेंद्र राय तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद ग्रामीणों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया&comma; जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया&period; मृतक की मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर स्थानीय समाजसेवी संजीव शरद उर्फ गुड्डू सिंह पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी&period; उन्होंने गौरीचक थाना पुलिस&comma; विद्युत विभाग और अनुमंडल पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी और सरकारी मुआवजे की मांग की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुड्डू सिंह ने प्रशासन से आग्रह किया कि मृतक परिवार को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए&period; पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय जूनियर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को भी घटना की जानकारी दे दी गई है&period; गांव में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है और लोग प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शाहपुर डबल मर्डर में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी : 11 आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, जल्द होगी कुर्की

राष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना के डॉ संतोष कुमार निराला सम्मानित

नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाएं : डॉ. साधना ठाकुर