युवक की हत्या कर शव ट्रॉली बैग में बंदकर फेंका

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;mark><&sol;strong> पटना औरंगाबाद सोन नहर रोड में अज्ञात युवक का शव ट्रॉली बैग में बंदकर लावारिस फेंका हुआ बरामद हुआ है&period;सोन नहर किनारे ट्रॉली बैग में एक युवक का शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई&period; घटनास्थल पर सैंकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई उसके बावजूद किसी ने मृतक के शव की शिनाख्त नहीं की&period;<br>ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय जानीपुर थाना पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बता दें की सोन नहर रोड में कई सालों में अनेकों ऐसे शव सड़क किनारे फैंका हुआ बरामद हुआ लेकिन किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई&period; पटना से झारखंड तक जाने वाली सोन नहर मार्ग का अपराधी हत्या के बाद शवो को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं&period; दूर दराज के जिलों से हत्या के बाद पटना के सोन नहर में शव ठिकाने लगाने की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुके हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानीपुर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की सोन नहर रोड में गाजा चक महमदपुर गांव के सामने सड़क किनारे लावारिस खून सना बैग फेंका हुआ देख गांव वालो ने पुलिस को सूचना दी&period;मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ट्रॉली बैग को खोला तो उसमें करीब चालीस साल के एक युवक का शव बरामद हुआ &period; ट्रॉली बैग में शव के टुकड़े टुकड़े को इस तरह से रखा हुआ था जैसे कपड़ों या अन्य सामान को बैग में रखा जाता है&period; मृतक का सर सहित शरीर को कई टुकड़ों में काट कर अज्ञात अपराधियों ने शव को जानीपुर थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया&period; पुलिस का कहना है की अन्यत्र इलाके से हत्या करके शव को इस इलाके में फेंक दिया गया है&period; फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है&period; इसके अलावा पुलिस अन्य पहलुओं पर भी तफशीश में जुटी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री