नहीं थमा अभी सर्दी का दौर, फिर बढ़ेगी ठंड

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> जनवरी के आखिरी सप्ताह में भी बिहार के लोगों को ठंड से पूरी तरह राहत नहीं मिल पाई है&period; दिन के समय धूप निकलने के बावजूद सुबह और शाम ठंडी हवाएं कंपकंपी पैदा कर रही हैं&period; मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में सर्दी का दौर अभी थमा नहीं है और आने वाले दिनों में ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम हवाएं कमजोर पड़ी हुई हैं&comma; जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है&comma; लेकिन यह स्थिति स्थायी नहीं है&period; आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दोबारा बिहार में देखने को मिल सकता है&period; ठंड के साथ हल्की बारिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना और आसपास के कुछ जिलों को छोड़ दें तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है&period; इससे स्पष्ट है कि ठंड पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और लोगों को अभी सतर्क रहने की जरूरत है&period; दिन में धूप के बावजूद ठंडी हवाएं लगातार चल रही हैं&comma; जिससे तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और किसी भी जिले में वर्षा दर्ज नहीं की गई&period; इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 23&period;8 से 28&period;1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा&period; कैमूर में सर्वाधिक 28&period;1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया&comma; जबकि कटिहार में सबसे कम अधिकतम तापमान 23&period;8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया&period; कई इलाकों में सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित रही। न्यूनतम तापमान की बात करें तो राज्य के कई हिस्सों में गिरावट दर्ज की गई है&period; सबसे कम न्यूनतम तापमान 9&period;6 डिग्री सेल्सियस सबौर &lpar;भागलपुर&rpar; में रिकॉर्ड किया गया&period; पूर्णिया में न्यूनतम दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई&comma; जिससे सुबह के समय आवागमन प्रभावित रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा&period; इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट की संभावना है&comma; जिससे रात और सुबह की ठंड बढ़ सकती है&period; इसके बाद अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। 25 जनवरी को राज्य के उत्तर और मध्य भागों में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है&comma; जबकि दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है&period; उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में दिन का तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है&period; मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महाशिवरात्रि के दिन पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट, स्कॉर्पियो सवार दो दोस्तों पर हमला

महाशिवरात्रि पर राजद परिवार और उनके नेताओं ने शुभकामनायें दिया

पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम, अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!