घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>समस्तीपुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जोगिया मठ के पास बुधवार की देर शाम&comma; बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल&comma; समस्तीपुर में भर्ती कराया गया&comma; जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव निवासी&comma; उमेश सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में बताई गई है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई&comma; जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि&comma; सोनू कुमार बुधवार 07 अक्टूबर की देर शाम सब्जी मंडी से अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान जोगिया मठ के समीप बाइक सवार दो की संख्या में बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गोली युवक के पैरों में लगी है। घायल युवक के अनुसार&comma; बाइक पर सवार दोनों बदमाशों ने अपना चेहरा ढक रखा था। एक ने मास्क लगा रखा था&comma; जबकि दूसरे ने मुंह बांध रखा था। घायल सोनू के मुताबिक गोली चलने के बाद वह अपनी जान बचाने के लिए बाईक से कूदकर भागने लगा। इसी दौरान वह गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल ने पुलिस को बताया कि उसने दोनों आरोपियों को चेहरे से नहीं&comma; बल्कि उनके शरीर और हाव-भाव से पहचान लिया है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे पुराना विवाद होने की बात सामने आ रही है। उधर घटना की सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल युवक को गोली किसने और किस वजह से मारी&comma; इसे लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

‘रात हमारी, सड़क हमारी’ अभियान के तहत छात्राओं की हिरासत पर ऐपवा ने जताई नाराजगी

बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की तेजी से हो रही मरम्मति

कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को लेकर विशेष अभियान चलाया गया