‘रात हमारी, सड़क हमारी’ अभियान के तहत छात्राओं की हिरासत पर ऐपवा ने जताई नाराजगी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> &OpenCurlyQuote;रात हमारी&comma; सड़क हमारी’ अभियान के तहत गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से महिला सुरक्षा और महिला अपराध के खिलाफ एकजुटता मार्च निकाला जाना था। ऐपवा का आरोप है कि मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कई छात्राओं को हिरासत में ले लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संगठन के अनुसार&comma; पुलिस कार्रवाई और भारी बारिश के बावजूद महिलाएं और छात्राएं बड़ी संख्या में गांधी मैदान में जुटीं और महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने छात्राओं को हिरासत में लिए जाने की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा&comma; सुरक्षा&comma; सम्मान और न्याय के सवाल पर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने वालों को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रखने की बात कही और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पुलिस-प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग की। सभा को मीना तिवारी&comma; एमएलसी शशि यादव और निवेदिता झा ने संबोधित किया। अभियान में राखी देवी&comma; प्रीति कुमारी&comma; मनीषा कुमारी&comma; प्रिया कुमारी&comma; महिमा कुमारी&comma; प्रेम कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली!

बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की तेजी से हो रही मरम्मति

कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को लेकर विशेष अभियान चलाया गया