भगवान बिरसा मुंडा के विचार आज भी प्रासंगिक : दीपक प्रकाश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राष्ट्रीय लोक मोर्चा के द्वारा आज महान स्वतंत्रता सेनानी&comma; आदिवासी समाज के गौरव एवं जननायक बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग&comma; बलिदान और संघर्ष आज भी देश के युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने ने कहा कि बिरसा मुंडा ने सामाजिक जागरूकता&comma; आत्मसम्मान और स्वाभिमान का जो संदेश दिया था&comma; वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने संकल्प लिया कि पार्टी सामाजिक न्याय&comma; समरसता और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इस अवसर पर प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल&comma; प्रदेश प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा&comma; अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक राम&comma; युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुशवाहा&comma; खुर्शीद अहमद&comma; प्रमोद सिंह राजपूत&comma; हज़ारी कुशवाहा&comma; पप्पू मेहता अशोक कुशवाहा&comma; विनोद कुमार पप्पू&comma; राजन कुमार प्रजापति उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार