पूर्ववर्ती छात्रों का सम्मान, मंत्री ने छात्रावासों में आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने का दिया आश्वासन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> महेंद्रु स्थित अंबेडकर कल्याण छात्रावास &lpar;थियोसोफीकल&rpar; में मंगलवार को अंबेडकर कल्याण छात्रावास परिवार की ओर से पूर्ववर्ती दलित छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास में रहकर विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सैकड़ों पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रनायक पवन कुमार ने की। इस अवसर पर ऑल बिहार अंबेडकर कल्याण छात्र&sol;छात्रावास संघ के अध्यक्ष अमर आजाद पासवान ने राज्यभर के अंबेडकर कल्याण छात्रावासों की विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि छात्रावासों में बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा विकसित करने तथा बिहार के सभी प्रखंडों में नए छात्रावास खोलने का आश्वासन दिया। वहीं छात्र नेता अमर आजाद पासवान ने मंत्री से 2 अप्रैल 2018 के एससी&sol;एसटी एक्ट आंदोलन के दौरान अनुसूचित जाति के छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर सकारात्मक पहल करे। कार्यक्रम में पवन कुमार&comma; पिंटू मांझी&comma; मंजित कुमार&comma; सुधीर रजक&comma; मुकेश पासवान&comma; सन्नी पासवान&comma; मनीष चौधरी&comma; गोलू पासवान&comma; बबलू मांझी&comma; बादल कुमार&comma; सूरज पासवान सहित छात्रावासों के सैकड़ों छात्र एवं पूर्ववर्ती छात्र उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पति ने पत्नी पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, शरीर पर दो दर्जन से अधिक जख्म!

नेपाल से कार में लाया जा रहा था 104 किलो गांजा, घुरना पुलिस ने चालक को दबोचा

जन्माष्टमी पर राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में एक क्विंटल महाभोग खिचड़ी का वितरण