18 वीं पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ने किया नमन, अर्पित किये श्रद्धासुमन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना सिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार के पूर्व मंत्री एवं किसान नेता स्वर्गीय रामदेव महतो की 18वीं पुण्यतिथि आज श्रद्धा के साथ मनायी गयी। इस मौके पर ख़ांजेकला पानी टंकी स्थित राज दरबार हाल में आयोजित कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व&period; रामदेव महतो जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव ने स्व&period; रामदेव महतो जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। श्री यादव ने कहा कि स्व&period; रामदेव महतो जी हमारे पिता तुल्य थे। हमेशा उनका स्नेह मिलता रहा। वे सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे। आज वे हमारे बीच भले ही नहीं है&comma; लेकिन उनके आदर्श और उच्च विचार हमेशा बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री यादव ने रामदेव जी के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित करते हुए  कहा कि स्व&period; रामदेव महतो  ने पटना साहिब के विकास के लिए जो काम किया है&comma; उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उनकी लोकप्रियता हर वर्ग और हर समुदाय में थी। श्री यादव ने उनके साथ बिताये अनमोल क्षणों को याद किया और कहा&comma; आज जब पूरा देश शिक्षक दिवस मना रहा है ऐसे में मैं अपने अभिभावक और शिक्षक के रूप में उन्हें नमन करता हूं। इस अवसर पर श्री यादव ने एक दर्जन से अधिक शिक्षकों और पार्टी के सभी 14 मंडलों के अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर बिहार के विकास में बढ़ते कदम चुनौतियां एवं समाधान विषयक परिचर्चा को संबोधित करते हुए  श्री यादव ने केंद्र सरकार  द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। किसानों की आय लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं। फसलों के एमएसपी बढ़ने से उपज का ज्यादा दाम किसानों को मिल रहा है। श्री यादव ने कहा कि स्व&period; महतो ने सादा जीवन और उच्च विचार को अपने जीवन में अपनाया। वे मूल रूप से किसान थे और अपने जीवन काल में किसानों के हित के लिए सतत् प्रयत्नशील रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर प्रदेश महापौर सीता साहू&comma; उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी&comma; राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता&comma; महानगर के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक चंद्रवंशी &comma; &comma; सुरेश सिंह पटेल&comma; विनय केसरी&comma; अजय आजाद&comma; वार्ड पार्षद किरण देवी&comma; गायत्री देवी&comma; तारा देवी&comma; सुनीता देवी अंजलि राय&comma; विनय कुमार बाला &comma;शंकर मेहता&comma; नरेश मेहता&comma; सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं अन्य स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच का संचालन पवन मेहता ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अजय पंडित ने किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मारवाड़ी महिला समिति की होली मिलन में सखियों संग जमकर उड़े रंग

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट