शीतला माता मंदिर में आस्था का सैलाब : पहले दिन 2 से 3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गुरुग्राम&comma;  à¤¸à¥à¤¶à¥€à¤²à¤¾ देवी<&sol;strong> &colon; शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गुरुग्राम स्थित प्रसिद्ध श्री शीतला माता मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह तड़के मंदिर के कपाट खुलते ही माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही करीब 2 से 3 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।नवरात्र मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन&comma; पुलिस और नगर निगम की ओर से सुरक्षा एवं सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीने के पानी&comma; साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों तथा पुलिस बल के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है&comma; ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री शीतला माता श्राइन बोर्ड के सीईओ सुमित कुमार ने बताया कि नवरात्र मेला 11 से 20 तारीख तक आयोजित किया जा रहा है। नवरात्र के नौ दिनों तक माता का दरबार 24 घंटे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया गया है।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा करने के बजाय निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और अन्य श्रद्धालुओं को भी आने-जाने में सुविधा होगी।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नवरात्र के पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में जुटी हुई है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी अलर्ट, पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण

मगही महोत्सव 2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा के आशीर्वाद के साथ खुशियाँ बाँटने का छोटा-सा प्रयास