पटना रेल पुलिस का बड़ा ऑपरेशन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> कोटा से पटना जंक्शन पहुंची महिला यात्री की गोद से छह माह के मासूम को चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। इस मामले में रेल पुलिस ने एक संगठित और शातिर बच्चा चोरी गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इनमें से एक बच्चा पटना जंक्शन से और दूसरा नालंदा से चोरी किया गया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रेल डीआईजी राजीव मिश्रा ने बताया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से काम करता था और अकेली महिला यात्रियों को टारगेट करता था। पहले वे महिलाओं से बातचीत कर उनका विश्वास जीतते थे और फिर मौका मिलते ही गोद से बच्चों को चुरा लेते थे। हाल ही में पटना जंक्शन से एक वर्षीय मासूम के अपहरण की घटना ने शहर को झकझोर दिया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और तकनीकी निगरानी&comma; सीसीटीवी फुटेज तथा खुफिया जानकारी के आधार पर गिरोह तक पहुंच बनाई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह चोरी किए गए बच्चों को उन परिवारों को बेचता था&comma; जिनके संतान नहीं होती थी। इससे स्पष्ट होता है कि यह एक गहराई से फैला हुआ संगठित नेटवर्क है। नालंदा से बरामद किए गए बच्चे के परिजनों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनसे जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है। रेल पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचकर इसे खत्म किया जाएगा। वहीं&comma; बरामद किए गए बच्चों को सुरक्षित रूप से बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार